पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कॉलेज में युवा उत्सव की धूम

कॉलेज में युवा उत्सव की धूम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कॉलेजमें युवा उत्सव की धूम शुरू हो गई। पहले चरण में महाविद्यालय स्तर पर विभिन्न विधाएं हो रही है। सोमवार को पहले दिन शहर के अग्रणी पीजी कॉलेज ज्ञानोदय कॉलेज में कई स्पर्धाएं हुई। प्रथम आने वाले का चयन जिला स्तर के लिए होगा जो 27, 29 30 सितंबर को होगी।

उच्च शिक्षा विभाग निर्देशानुसार युवा उत्सव का आयोजन सभी कॉलेज में होना है। इसमें 22 विधाओं में गतिविधियां होगी। निर्धारित कार्यक्रम अनुसार जिले के सभी कॉलेजों में युवा उत्सव के तहत प्रतियोगिता कराई जा रही है।

सर्वांगीणविकास शिक्षा का उद्देश्य-सुबह 11बजे पीजी कॉलेज में युवा उत्सव का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. अशोका श्रीवास्तव ने किया। शुभारंभ समारोह में उन्होंने कहा शिक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करना है। कोर्स के अलावा हमें अन्य गतिविधियों में आगे आना चाहिए। इनसे हमारे व्यक्तित्व का विकास होता है। युवा उत्सव प्रभारी प्रो. अर्पणा जैन ने युवा उत्सव के नियमों के बारे में जानकारी। कार्यक्रम में प्रो. वीके जैन, प्रो. संजय जोशी सहित अन्य स्टाफ सदस्य विद्यार्थी मौजूद थे। समारोह के बाद वाद-विवाद और वक्तृत्चकला विद्या की स्पर्धा हुई। इसमें विद्याआें के विषय पर विद्यार्थियों ने अपने विचार रखे।

ज्ञानोदयमें वाद-विवाद प्रश्नमंच स्पर्धा हुई-कनावटी स्थितज्ञानोदय कॉलेज में युवा उत्सव के अंतर्गत महाविद्यालय स्तरीय विद्याएं हुई। नैतिक शिक्षा की कमी ही महिला हिंसा के लिए जिम्मेदार है विषय पर वाद-विवाद स्पर्धा हुई। जिसमें छात्र-छात्राओं ने खुलकर विचारों काे रखा। प्रश्नमंच स्पर्धा हुई। दोनों विद्याओं के विजेताओं का चयन जिलास्तर के लिए हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य एमएल पाटीदार, सुरेंद्र शक्तावत की उपस्थिति में हुआ। युवा उत्सव प्रभारी पंकज श्रीवास्तव, अमित अग्रवाल, सुरभि गौड़ आदि विद्या संयोजक मौजूद थे।

गर्ल्स कॉलेज में युवा उत्सव आज से

जाजूकन्या कॉलेज में युवा उत्सव का शुभारंभ मंगलवार सुबह 10 बजे होगा। उत्सव संयोजक प्रो. रश्मि हरित ने बताया कॉलेज में 23 से 25 तक कॉलेज स्तरीय विद्याएं होगी। मंगलवार को एकल नृत्य, गायन, समूह नृत्य, प्रश्नमंच प्रतियोगिता होगी।

ज्ञानोदय कॉलेज में वाद-विवाद स्पर्धा में विचार रखती छात्रा।