- Hindi News
- दो माह में वसूली के लक्ष्य को पाने की हिदायत
दो माह में वसूली के लक्ष्य को पाने की हिदायत
मंदसौर | नगरीयप्रशासन विभाग के उपसंचालक आरएस रावत ने सोमवार को मंदसौर, नीमच के नगरीय निकायों के सीएमओ की बैठक ली। पशुपतिनाथ मंदिर के समीप कैफेटेरिया में सोमवार दोपहर आयोजित बैठक में विकास योजनाओं की प्रगति, गुड गवर्नेस, राजस्व वसूली, प्रदेश शासन की हितग्राहीमूलक योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सहित अन्य बिंदुओं पर चर्चा की गई। वसूली में पिछडऩे वाले निकायों को दो माह में लक्ष्य पाने की हिदायत दी गई। बैठक में मंदसौर नीमच जिले के सभी निकायों के सीएमओ अन्य अधिकारी मौजूद थे।
खरीफफसल के बाद बढ़ेगा राजस्व - बैठकके दौरान नगरी, पिपलियामंडी, सुवासरा निकाय की कम वसूली को लेकर नाराजी जताई। इस पर बैठक में आए अधिकारियों ने कहा खरीफ के बाद राजस्व वसूली में तेजी आएगी। किसान भी निकायों का बकाया कर जमा कराएंगे। इस पर इन्हें नवंबर तक लक्ष्य पाने को कहा गया। मंदसौर, गरोठ, मल्हारगढ़ को भी बड़े बकायादारों पर सख्ती करने को कहा गया।
बैठक में मौजूद मंदसौर-नीमच नगरीय निकाय के सीएमओ। इनसेट- संबोधित करते उपसंचालक।