शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन
नीमच| शिक्षकोंकी समस्याओं और शिक्षा का स्तर सुधारने की मांग को लेकर जिलेभर के शिक्षकों ने ज्ञापन सौंपा। इसके पहले जिला शिक्षक संघ के बैनर तले सोमवार को शिक्षक रैली के रूप में कलेक्टोरेट पहुंचे। संघ ने जिला शिक्षा अधिकारी सीके शर्मा को माध्यमिक संवर्ग के शिक्षकों की 17 सूत्रीय मांगों शिक्षकों की समस्याओं का अलग-अलग ज्ञापन सौपा। ज्ञापन का वाचन संघ जिलाध्यक्ष बद्रीलाल पुरोहित ने किया। जिला सचिव विजय तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद पुनी सहित संघ पदाधिकारी, सदस्य शिक्षक मौजूद थे।