पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गाली गलौज कर हमें डराया धमकाया भी

गाली-गलौज कर हमें डराया-धमकाया भी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जीरनके जयप्रकाश नगर में अंबा माता के चबूतरे की सफाई करते समय नप उपाध्यक्ष मुकेश राव तावरे ने महिलाओं के साथ गाली गलौज करने के साथ डराया धमकाया। मामले में पुलिस को शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अहिरवार समाज के लोगों ने कलेक्टर कार्यालय और एसपी ऑफिस पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया 20 सितंबर को अहिरवार समाज की कुछ महिलाएं अंबा माता चबूतरे की साफ सफाई कर रही थी। नपं उपाध्यक्ष मुकेश राव तावरे स्कार्पियों एमपी 14 बीसी 3849 से आए। गाड़ी में मदनराव, भरतराव, पंकज पुनी, ज्ञानेश पाटीदार, संदीप पाटीदार सहित तीन-चार लोग मुंह पर कपड़ा बांध रखा था। उक्त लोगों ने गाली गलौज के साथ हवा में फायरिंग कर जान से मारने की धमकी दी। मामले में जीरन थाने में आवेदन दिया लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। अहिरवार समाज में भय का माहौल है। मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर अहिरवार समाज की महिलाओं के साथ लोगों ने कलेक्टर के नाम एसडीएम केएस सेन और एसपी के नाम ज्ञापन सौंपा।

एसडीएम केएस सेन को ज्ञापन सौंपती महिलाएं।