अरिहंत जल मंदिर का लोकार्पण
नीमच | अरिहंत जल मंदिर का लोकार्पण जैन सोशल ग्रुप नीमच द्वारा किया गया। रविवार को सुबह 11.30 शहर के फव्वारा चौक पर स्वर्गीय संपत बाई की स्मृति में अरिहंत जल मंदिर का लोकार्पण उच्च शिक्षा मंत्री मप्र उमाशंकर गुप्ता के मुख्य आतिथ्य में हुआ। समारोह में विधायक दिलीपसिंह परिहार,नगरपालिका उपाध्यक्ष ममता सोनी, वैश्य समाज के प्रदेश महामंत्री कमल अजमेरा, संभागीय अध्यक्ष जदगीश अग्रवाल, संतोष चौपड़ा, जैन सोशल ग्रुप संस्थापक अध्यक्ष डीएस चौरड़िया अध्यक्ष महेंद्रसिंह चौधरी, सचिव मुकेश आचलियां ने बताया नगर पालिका द्वारा उपलब्ध कराई गई जमीन पर माणकलाल सोनी परिवार के सहयोग से इस प्याऊ मे आधुनिक फिल्टर द्वारा 24 घंटे मौसम के शुद्ध पेयजल उपलब्ध रहेगा।