देह व्यापार करते पांच महिलाओं को पकड़ा
जैैतपुरा के एक मकान में देह व्यापार करते 5 महिलाओं को सिटी पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस रविवार शाम सिविल ड्रेस मेंं ग्राहक बनकर पहुंची और कार्रवाई की। पांचों महिलाओं पर देह व्यापार अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया।
कैंट टीआई हितेश पाटिल ने बताया जैतपुरा के जोगनिया माता मंदिर के पास गीताबाई पिता भंवरलाल बांछड़ा के मकान पर शाम 4 बजे दबिश दी। ग्राहक बनकर सौदा तय किया और जैतपुरा निवासी गीता बाई पति भंवरलाल बाछड़ा (50), बिंदिया पति लाला बांछड़ा (30), नीतू पिता गोपाल बांछड़ा (30), दीपावती पिता शांतिलाल बांछड़ा (27), सीमा पिता राधेश्याम बांछड़ा (23) को देह व्यापार के आरोप में गिरफ्तार किया। सभी को सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
एसआई ज्योत्स्ना वर्मा ने बताया गीताबाई व नीतू दोनों बाहर रुपए लेकर ग्राहकों को अंदर भेज रही थीं। बाकी 3 अंदर थीं। पुलिस कार्रवाई के दौरान भागने लगीं लेकिन पकड़ीं गईं।