पीजी कॉलेज में कॅरियर मेला कल
नीमच | प्रदेश शासन की स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन योजना के तहत 16 व 17 फरवरी को स्वामी विवेकानंद पीजी कॉलेज में जिलास्तरीय कॅरियर मेला लगेगा। इसमें 25 स्टॉल लगेंगे। यहां उद्योगों में कॅरियर अपनाने वालों के बारे भी बताया जाएगा। मेले में आईटी व बैंकिंग सेक्टर में कार्यरत कंपनियों को बुलाया है। जिले के सभी कॉलेजों व हायर सेकंडरी स्कूलों के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे। आयोजन समिति के सचिव डॉ. संजय जोशी ने बताया मेले में विपणन, वाणिज्य, मार्केटिंग, आयुर्वेद, गो-दुग्ध उत्पाद, आयुर्वेदिक औषधि, रेशम, शहद, अगरबत्ती, मोमबत्ती, दियासलाई उद्योग, सोलर एनर्जी, फैशन डिजाइनिंग, ज्वैलरी डिजाइनिंग, ब्यूटिक व्यवसाय, मिनरल वाटर, एंटिक ज्वैलरी, इंटीरियर डेकोरेशन, जैविक खेती, व्यापारिक फसलों से जुड़ी स्टॉल लगेंगी।
आईटी और बैंकिंग सेवा को भी मौका- कॅरियर मेले में सूचना एवं प्रौद्योगिकी (आईटी) बैंकिंग सेवा में भी लोगों को यहां लाभ मिलेगा। इसमें बैंकिंग, आईटी व एलआईसी से संबंधित अधिकारियों ने विद्यार्थियों को रोजगार के लिए प्रमुख कंपनियाें को प्रशिक्षण व प्लेसमेंट देने बुलाया है।