पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लाइनमैन बोले संसाधन नहीं तो काम नहीं करेंगे

लाइनमैन बोले- संसाधन नहीं तो काम नहीं करेंगे

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संसाधन व कर्मचारियों की कमी और अधिकारियों के दबाव के चलते काम नहीं कर सकते हैं। जब तक सुरक्षा के संसाधन नहीं मिलते हम काम नहीं करेंगे। यह चेतावनी रविवार को फोरजीरो चौराहा स्थित बिजली कंपनी में धरना-प्रदर्शन के दौरान दी। हालांकि दोपहर 1.00 बजे कार्यपालन यंत्री महेंद्र मेईड़ा मनाने पहुंचे तो वे काम पर लौट गए।

संसाधन व कर्मचारियों की कमी के साथ अधिकारियों के लगातार काम करवाने व दुर्व्यवहार से परेशान पुराने लाइनमैनों का आक्रोश रविवार को फूट पड़ा। दो दर्जन से ज्यादा लाइनमैनों ने रविवार को फोरजीरो चौराहा स्थित बिजली वितरण केंद्र पर धरना-प्रदर्शन किया। बताया 30-30 वर्ष से काम कर रहे हैं लेकिन काम करने के लिए पर्याप्त साधन उपलब्ध नहीं कराए जा रहे हैं। इतना बड़ा शहर और 10 से 12 फीट की चार टूटी-फूटी सीढ़ियां लेकर 18 से 40 फीट तक के पोल पर लाइन सुधारने चढ़ना पड़ता है। इससे हुए हादसों में पांच से ज्यादा लाइनमैन घायल हो चुके हैं, कई के पैर फैक्चर हैं तो कुछ के रॉड डल चुकी हैं। बावजूद वे काम कर रहे हैं। पोल पर चढ़ने के लिए हाइड्रोलिक गाड़ी तक नहीं हैं। कैसे काम करें यह कहने पर अधिकारी बात-बात पर नौकरी छोड़ने की बात कहते हैं।

मप्र विद्युत कर्मचारी संघ फेडरेशन के जिलाध्यक्ष जाहिद हुसैन ने बताया जब तक हमारी मांगें नहीं मानी जाएगी हम काम नहीं करेंगे। पिछले कई वर्षों से अधिकारियों को समस्या बता रहे हैं। कोई सुनने को तैयार नहीं हैं। इसलिए अधिकारियों को आज हमारी बात सुनने यहीं आना पड़ेगा। तभी बात दोपहर करीब एक बजे लाइनमैन से मिलने बिजली कंपनी के कार्यपालन यंत्री (डीई) महेंद्र मेईड़ा आैर एई अमित चौरसिया पहुंचे और समस्याएं सुनने के बाद लिखित में देने के लिए कहा। आश्वासन दिया संसाधन की कमी जल्द पूरी की जाएगी और कर्मचारियों की कमी से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। यह कहते हुए डीई मेईड़ा ने कहा इस प्रकार अचानक काम बंद कर देने से समस्या हल नहीं होगी। आप मुझे लिखित में दे, तब कही जाकर लाइनमैन माने और काम पर लोटे। इस दौरान लाइनमैन कन्हैयालाल सोनी, ओमप्रकाश उज्जैनिया, प्यारचंद जटिया, गोपाल राठौर, केसरसिंह, कमलसिंह सिसौदिया उपस्थित थे।

संसाधन की कमी दूर करेंगे
यह सही है संसाधन की कमी है। आज मुझे बताया है। कुछ दिन पहले ही मैंने ज्वाइन किया है। जल्द संसाधन की कमी दूर करेंगे। महेंद्र मेईड़ा, डीई- बिजली कंपनी

बिजली कंपनी के डीई मईड़ा को समस्या बताते लाइनमैन।

धरना-प्रदर्शन
खबरें और भी हैं...