एक-दूसरे की मदद करता है वैश्य महासम्मेलन, दूसरे समाज भी करें
किसी गांव में यदि एक भी वैश्य परिवार रहता है तो उसे पता होना चाहिए कि वैश्य महासम्मेलन मेरे साथ खड़ा है। हमें सभी सदस्यों के सुख-दु:ख में साथ देना है। हमारा संगठन अन्य संगठनों से प्रतिस्पर्धा के लिए नहीं, एक-दूसरे की मदद के लिए बना है। ऐसा संगठन क्षत्रियों व ब्राह्मणों सहित हर समाज को बनाना चाहिए।
यह बात वैश्य महासम्मेलन की जिला ईकाई द्वारा आयोजित सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री उमाशंकर गुप्ता ने कही। अग्रोहा भवन में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री गुप्ता ने कहा सहयोग का मतलब केवल आर्थिक सहयोग नहीं है। दो मीठे बोल से भी एक-दूसरे को सहयोग कर सकते हैं। किस बीमारी में किस डॉक्टर को दिखाना ठीक रहेगा, किस स्कूल-कॉलेज में शिक्षा बेहतर मिलेगी, नौकरी-व्यवसाय के लिए कहां प्रयास करना चाहिए, किसी का कोई भी काम कैसे हो सकता है आदि मामलों में हम संगठन के सदस्यों की मदद कर सकते हैं। यह भी सेवा ही है। ऐसी सेवा के लिए क्षत्रिय व ब्राह्मण सहित अन्य सभी समाजों को आगे आना चाहिए। संभागीय अध्यक्ष जगदीश अग्रवाल, प्रदेश महिला ईकाई प्रभारी सुषमा सेठिया, मंदसौर जिलाध्यक्ष नरेंद्र अग्रवाल, रतलाम जिलाध्यक्ष मुकेश जैन, संभागीय महामंत्री मनोहरसिंह पोरवाल, प्रदेश महामंत्री कमल अजमेरा, विधायक दिलीपसिंह परिहार, नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष गोविंद पोरवाल, पूर्व मंत्री नरेंद्र नाहटा, जावद विधायक ओमप्रकाश सखलेचा ने भी संबोधित किया। स्वागत भाषण नवनिर्वाचित संभागीय महामंत्री संतोष चौपड़ा ने दिया। संचालन संगीता जारोली व जम्बूकुमार जैन ने किया। आभार सचिव दिनेश मित्तल ने माना।
चौपड़ा संभागीय महामंत्री, पोरवाल जिलाध्यक्ष प्रदेश अध्यक्ष मंत्री गुप्ता ने वर्तमान जिलाध्यक्ष संतोष चौपड़ा व संगठन की इच्छानुसार नया जिलाध्यक्ष गोविंद पोरवाल को बनाए जाने की घोषणा की। उन्होंने बताया अब चौहान को संभागीय महामंत्री की जिम्मेदारी सौंप जा रही है।
जिले में वैश्य समाज
समाज जनसंख्या
पोरवाल 40,000
जैन 35,000
अग्रवाल 15,000
माहेश्वरी 5,000
खंडेलवाल 300
(समाज के लोगों के अनुसार)
इनका किया सम्मान
अग्रवाल समाज बघाना अध्यक्ष घीसालाल मित्तल, पूर्व अध्यक्ष आरवी गोयल, स्थानक जैन समाज अध्यक्ष महेंद्र बंब, दिगंबर जैन समाज अध्यक्ष निर्मल विनायका, पूर्व अध्यक्ष जंबूकुमार जैन, माहेश्वरी समाज के पूर्व अध्यक्ष सत्यनारायण गगरानी, श्वेतांबर जैन समाज के पूर्व अध्यक्ष प्रेमप्रकाश जैन, पोरवाल समाज के अध्यक्ष गोविंद पोरवाल, हिम्मत चौपड़ा, बालकृष्ण गट्टानी, डीएस चौरड़िया, एचएन गुप्ता, प्रकाश मानव, मनोहरसिंह लोढ़ा, ताराचंद ऐरन, ओमप्रकाश अग्रवाल, सरिता गोयल, ओम खंडेलवाल, तेरापंथी समाज के धर्मेंद्र बिकानेरिया, घीसालाल सरावगी, कैलाश धानुका, माणकचंद बिड़ला, मुक्तिधाम विकास के लिए आशीष तोतला, अमित सिंघालिया, सुधीर अग्रवाल, माणकचंद बिड़ला, नवल मित्तल, राजेंद्र जारोली, ओपी बंसल का सम्मान किया।
वैश्य महासम्मेलन में मौजूद समाजजन। इनसेट: संबोधित करते प्रदेश अध्यक्ष व उच्च और तकनीकी शिक्षा मंत्री उमाशंकर गुप्ता।