दुर्गा वाटिका में दो घंटे स्वच्छता अभियान
नीमच | संकल्प पर्यावरण मित्र संस्था ने दुर्गा वाटिका में रविवार सुबह 8.00 बजे से दो घंट तक स्वच्छता अभियान चलाया। एक दर्जन से ज्यादा लोगों ने श्रमदान कर बगीचे की सफाई की। संस्था संयोजक जगदीश शर्मा, सदस्य गिरधारीलाल पंवार, प्रदीप वर्मा, डॉ. राकेश वर्मा सहित अन्य ने सहयोग दिया।