पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कट मारने की बात पर टैंकर व पिकअप चालक में विवाद, दोनों वाहन सड़क से उतरे

कट मारने की बात पर टैंकर व पिकअप चालक में विवाद, दोनों वाहन सड़क से उतरे

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंदसौर | फोरलेन पर कट मारने की बात पर रविवार दोपहर टैंकर व पिकअप चालक में विवाद हो गया। विवाद में टैंकर व पिकअप सड़क से नीचे उतर गए। बाद में पिकअप चालक व साथियों ने मिलकर टैंकर चालक की पिटाई कर दी। मारपीट में घायल टैंकर चालक को 108 एंबुलेंस जिला अस्पताल लेकर पहुंची। पुलिस पिकअप चालक व साथियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया। रविवार को नीमच की ओर जा रहे टैंकर (आरजे 09जेसी 0829) व पिकअप (एमपी09केडी7739) के चालक के बीच दलौदा में कट मारने की बात पर विवाद हो गया। इसके बाद दोपहर 1 बजे अमृत रिफाइनरी के पास आकर पिकअप चालक ने टैंकर के सामने पिकअप लगा दी। टैंकर चालक ने टैंकर सड़क से उतार दिया। इसी दौरान पिकअप भी सड़क से नीचे उतर गई। पिकअप चालक ने साथियों के साथ मिलकर मारपीट की। घटना में टैंकर चालक निंबाहेड़ा निवासी प्रकाश पिता रामकिशन (30) घायल हो गया। पुलिस व 108 मौके पर पहुंची। घायल टैंकर चालक को जिला अस्पताल पहुंचाया।

खबरें और भी हैं...