- Hindi News
- 30 से नयागांव में बंद होगा रतलाम अजमेर का स्टॉपेज
30 से नयागांव में बंद होगा रतलाम अजमेर का स्टॉपेज
भास्करसंवाददाता | नयागांव
नयागांवके जावद रोड रेलवे स्टेशन पर 30 सितंबर से रतलाम-अजमेर (जोधपुर) ट्रेन का ठहराव बंद होने वाला है। जानकारी मिलने पर इस स्टेशन से यात्रा करने वाले यात्रियों में रोष है। लोग इसे रेलवे की हठधर्मिता बता रहे हैं। लोगों की मांग है ट्रेन के ठहराव को यथावत रखा जाए। रतलाम-अजमेर जाने ट्रेन 19653 और अजमेर से रतलाम जाने वाली ट्रेन संख्या 19654 वर्तमान में जावद रोड पर ठहराव है। जिसे रेलवे 30 सितंबर को बंद करने वाला है। जावद, नयागांव, अठाना, विक्रम नगर, खोर, केशरपुरा, दामोदरपुरा सहित 20 गांवों के लोग इसी स्टेशन से यात्रा करते हैं। यहां से इस ट्रेन में रोज 30-35 यात्री बैठते हैं और इतने ही यात्री स्टेशन पर उतरते हैं। रेलवे को प्रर्याप्त राजस्व मिलने के बावजूद ट्रेन के स्टॉपेज को बंद करने का निर्णय लिया है।
रेलवे के इस निर्णय के खिलाफ लोगों में रोष हैं। यहां से बैठने और उतरने वाले यात्रियों को नीमच जाना पड़ेगा। इसमें समय और धन दोनों बर्बाद होगा। गोपाल मोरवार, हेमंत पितलिया, रमेश सेन, जगदीश जायसवाल, रमेश गायरी, आजाद खां, हेमंत रामावत सहित अन्य लोगों ने रेलवे के इस निर्णय को बदलने की मांग की। निर्णय नहीं बदलने पर उग्र आंदोलन की बात कही।
रिजर्वेशन बंद
नयागांव के जावद रोड रेलवे स्टेशन पर रेलवे 30 से रिजर्वेशन बंद करने जा रहा है। इससे भी यात्रियों की परेशानी बढ़ेगी।
आदेशमिले है
^30सितंबर से रतलाम अजमेर के स्टॉपेज को बंद करने का आदेश आया है। हमारे पास जो आदेश है उसका पालन करना है। कमलकुमार श्रीवास्तव, स्टेशनमास्टर, जावद रोड।