कहां हैं गार्डनिंग
शहर की दर्जनों कॉलोनियां ऐसी हैं जिनके ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। झूलते तार से गंभीर दुर्घटना हो सकती है। बावजूद जिम्मेदारों ने सुध नहीं ली।
सिटीरिपोर्टर | नीमच
हाईटेंशन लाइन शहर के लोगों के लिए खतरा बन सकती है। बाजार सहित कई कालोनियों में हाई टेंशन लाइन के नीचे सुरक्षा की दृष्टि से बिजली कंपनी ने गार्डनिंग नहीं कराई। इस स्थित में तार टूटकर सीधे नीचे किसी के ऊपर गिर सकते हैं। बिजली कंपनी समस्या से अनजान है। शहर के इंदिरा नगर, न्यू इंदिरा नगर, भगवानपुरा, स्कीम नं. 36, संजीवनी कॉॅलोनी, स्कीम नं.34, भोलियावास के समीप विकसित होने वाली कॉलोनियों सहित बघाना क्षेत्र में हाई टेंशन लाइन के नीचे आवासीय कॉॅलोनी है। बावजूद यहां हाईटेंशन लाइन के नीचे गार्डनिंग नहीं कराई है। यहां लाइन टूटने पर हर समय खतरे की आशंका रहती है।
गार्डनिंग कराएंगे
^हाईटेंशन लाइनें काफी पुरानी है। पहले वहां कॉॅलोनी नहीं थी। अब कालोनियां बनी है तो जहां-जहां समस्या है वहां गार्डनिंग कार्य करवाएंगे। जीकेशर्मा, सहायकयंत्री, विद्युत वितरण कंपनी, नीमच।
क्यों कराई जाती है गार्डनिंग
कॉॅलोनीबाजारों में जहां-जहां से हाई टेंशन लाइन निकलती है। वहां लोहे के तार की गार्डनिंग कराई जाती है यह गार्डनिंग इसलिए होती है ताकि हाई टेंशन लाइन का तार टूटने पर सीधा नीचे आए।
गार्डनिंगहोने से यह नुकसान
गार्डनिंगहोने से कालोनियों में तार टूट सीधे जमीन पर किसी भी व्यक्ति पर गिर सकते हैं। कॉलोनियों में सड़क पर गाडिय़ां खड़ी रहती है तार अगर गाड़ियों के ऊपर गिरता है तो आग लग सकती है।