पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सफाई करें नहीं तो चौराहे पर लटकाएंगे एचओ का पुतला

सफाई करें नहीं तो चौराहे पर लटकाएंगे एचओ का पुतला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नौमहीने से पार्षद विहीन वार्ड 11 के जवाहर नगर क्षेत्र रहवासी समस्याओं से परेशान हैं। गार्डन गाजर घास से पटे हैं तो गलियां गंदगी से भरी हैं। पार्षद नहीं होने के कारण नगरपालिका परिषद में समस्या उठाने वाला कोई नहीं है। रहवासी कई बार एचओ के समस्या बता चुके हैं लेकिन ध्यान नहीं दिया। रहवासियों ने तय किया कि तीन दिन में क्षेत्र की समस्या नहीं सुलझी तो जवाहर नगर के चौराहे पर स्वास्थ्य अधिकारी(एचओ) का पुतला लटकाया जाएगा और अनशन करेंगे।

वार्ड 11 का जवाहरनगर क्षेत्र नपा चुनाव के बाद से ही उपेक्षा का शिकार है। यहां से जीते योगेश पटेल अधिकांश समय बाहर रहते हैं। उनकी लगातार अनुपस्थिति के चलते कलेक्टर न्यायालय ने नौ महीने पहले उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया। इसके बाद से वार्ड में समस्या की तरफ ध्यान नहीं दिया। वार्ड के रहवासी जिला कांग्रेस महामंत्री योगेश महामंत्री, प्रदीप राणा, अश्विन भटनागर, संदीप तोमर और दीपेश मंगल कहते हैं वार्ड लंबे समय से समस्याओं से जूझ रहा है। तीन गार्डन हैं। तीनों गाजरघास से पटे हैं। नालियां सड़ रही हैं। घरों से कचरा उठाने वाली लॉरी नहीं चलती। पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाया जा रहा है। समस्या हल नहीं होने पर नागरिकों ने आंदोलन करने का निर्णय लिया है।

टीवीएस चौराहे पर लटकेगा पुतला

वार्डवासीआंदोलन के मुड़ में है। रहवासियों ने नगरपालिका अध्यक्ष और प्रशासन को तीन दिन का अल्टीमेटम दिया है। तीन दिन में सफाई अभियान नहीं चलाया तो वे जिला कांग्रेस महामंत्री योगेश प्रजापति के नेतृत्व में आंदोलन करेंगे। स्वास्थ्य अधिकारी श्याम टांकवाल का चौराहे पर पुतला लटकाएंगे।

जल्दशुरू करेंगे कार्य

^जवाहरनगर की समस्याओं को गंभीरता से लिया है। जल्द टीम बनाकर आंदोलन शुरू कर देंगे। कोशिश करेंगे रहवासी आंदोलन नहीं करेंगे। नीतादुआ, अध्यक्ष,नगरपालिका, नीमच

गंदगी से पटी जवाहर नगर की नालियां।