पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विद्यार्थियों का नेत्र परीक्षण कल से

विद्यार्थियों का नेत्र परीक्षण कल से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विद्यार्थियों का नेत्र परीक्षण कल से

नीमच | जिलेमें कमजोर नजर वाले विद्यार्थियों का नेत्र परीक्षण होगा। 16 दिन तक चलने वाले नेत्र परीक्षण कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के नेत्र परीक्षण किए जाएंगे। विद्यालय के छात्र-छात्राओं के नेत्र परीक्षण 24 सितम्बर से 10 अक्टूबर तक किया जाएगा। परीक्षण गोमाबाई नेत्रालय द्वारा जिले में निर्धारित दिनांक को किए जाएंगे। परीक्षण केंद्रों पर चश्मे, दवाइयां जिला अंधत्व निवारण समिति एवं जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रदान की जाएगी।

जिलाअभ्यास वर्ग आयोजित

नीमच| अखिलभारतीय विद्यार्थी परिषद का जिला अभ्यास वर्ग 20 एवं 21 सितम्बर को सरस्वती शिशु मंदिर, जावद में आयोजित किया। कार्यकर्ताओं को परिषद रीति-नीति से अवगत कराया। अभ्यास वर्ग में परिषद के जिलेभर से 62 छात्र 8 छात्राओं ने भाग लिया। अभाविप प्रदेश सहमंत्री आयुष कोठारी, सुशील वाडिया उज्जैन, जिला संयोजक अनुज चौहान, मनीष शर्मा मौजूद थे।

निर्वाणप्रभारी नियुक्त

नीमच| बहुजनसमाज पार्टी के कार्यकर्ता रतनलाल निर्वाण को नीमच-मंदसौर लोकसभा प्रभारी नियुक्त किया है। 20 सितम्बर को बसपा की जिला बैठक इंदौर में रखी गई थी। इसमें इंदौर प्रभारी धीरेंद्र निराला की उपस्थित में नियुक्ति की गई।