पहले दिन चार टीमों ने दिखाया दम
वेस्ट जोन (सीबीएसई) विद्यालय बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन शहर के राजेंद्रप्रसाद स्टेडियम में हुआ।
देश के विभिन्न प्रांतों आई टीमों के बीच पहले दिन शनिवार को चार मैच हुए। बालिका वर्ग (अंडर-19) की टीमों के बीच हुए रोमांचक मुकाबले को देखने के लिए स्टेडियम में बड़ी संख्या में खेलप्रेमी मौजूद थे। जिन्होंने खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन किया। पहले दिन मुंबई रियान इंटरनेशनल विद्यालय, महाराष्ट्र की टीम यवतमाल, बिड़ला स्कूल महाराष्ट्र, सेंट जोसेफ विद्यालय भोपाल की टीमें ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की।
पहलामुकाबला- रियानइंटरनेशनल स्कूल मुंबई विरुद्ध नवरचना हायर सेकंडरी वडोदरा गुजरात के बीच हुआ। इसमें रियान इंटरनेशनल टीम 3 गोल से विजयी रही। नवचरना विद्यालय की टीम कोई भी गोल नहीं कर सकी।
दूसरामुकाबला- यवतमालमहाराष्ट्र विरुद्ध स्प्रिंगवुड स्कूल नीमच के बीच खेला गया। यवतमाल ने 7 गोल दागे तो स्प्रिंगवुड स्कूल नीमच की टीम एक भी गोल नहीं कर सकी।
तीसरामुकाबला- कोकिलाबेनधीरूबाई अंबानी स्कूल जामनगर गुजरात विरुद्ध बिड़ला स्कूल कल्याण महाराष्ट्र के बीच खेला गया। इसमें बिड़ला स्कूल की टीम ने 6 गोल दागे तो कोकिलाबेन स्कूल टीम पूरे मैच के दौरान एक भी गोल नहीं कर सकी। चौथामुकाबला- सेंटजोसेफ भोपाल विरुद्ध मदर टैरेसा भोपाल टीम के बीच मुकाबला हुआ। इसमें सेंट जोसेफ टीम ने 3 गोल दागे और विजयी रही। मदर टैरेसा स्कूल की टीम कोई गोल नहीं कर सकी। प्रतियोगिता के पहले दिन रैफरी विनोद शर्मा, वसीम सिद्दीकी, ललिता सैनी, ज्योति गौर रहे।
12 टीमें करेंगी प्रदर्शन
फुटबॉलप्रतियोगिता में (बालिका अंडर-19) की कुल 12 टीमें चार दिवसीय प्रतियोगिता में प्रदर्शन करेंगी। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 30 सितंबर को होगा। चार दिवसीय प्रतियोगिता लीग पद्धति से हो रही है। इसमें महाराष्ट्र प्रांत की मुंबई, यवतमाल, गोवा, गुजरात की वडोदरा, जामनगर, भोपाल, नीमच सहित कई प्रांतों की टीमें शामिल हैं।
जीत के लिए मैदान पर पसीना बहाते खिलाड़ी।
फुटबॉल प्रतियोगिता का आनंद लेते खेलप्रेमी।