- Hindi News
- गरबा पंडालाें में धीरे धीरे छाने लगी गरबा रास की मस्ती
गरबा पंडालाें में धीरे-धीरे छाने लगी गरबा रास की मस्ती
मां भगवती की आराधना का पर्व नवरात्रि का उत्साह दिखने लगा है। जहां सुबह से देवी मंदिरों में भक्त शक्ति स्वरूपा जगदंबा की आराधना में तल्लीन हैं। शाम हाेते ही गरबा पंडालों में शक्ति की भक्ति के साथ गरबा रास की मस्ती छाने लगती हैं। बच्चों से लेकर युवक-युवतियों सहित हर उम्र के महिला-पुरुष मां की आराधना में रम रहे हैं। आयोजकों ने गरबा पंडालों को आकर्षक रंग-बिरंगी रोशनियों से रोशन कर रखा है।
पारंपरिक परिधान में छाने लगा गरबा रास
हम भी किसी से कम नहीं
गर्ल्स स्कूल प्रांगण में रोटरी क्लब द्वारा चक दे डांडिया की ग्रुप में प्रस्तुति देती युवतियां।
गांधी वाटिका में रोटरी क्लब डायमंड द्वारा आयोजित गरबे में मस्ती छाने लगी है।
बच्चे गरबा रास में बड़ों को मात दे रहे हैं। समूह गरबा रास की प्रस्तुति देते बच्चे।
पारम्परिक परिधान पहने गुजराती धुन पर गरबा रमते भक्त।