करंट से युवक की मौत
बोरखेड़ीकलां निवासी एक युवक की करंट से मौत हो गई। हादसा खेत पर कार्य करते समय हुआ। पुलिस ने मर्ग कायम किया है। नीमच सिटी पुलिस के मुताबिक दिनेश पिता रामनारायण गायरी (30) निवासी बोरखेड़ीकलां खेत पर कार्य कर रहा था। शनिवार सुबह 8.15 बजे करंट लग गया जिससे घटना स्थल पर मौत हो गई। जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया।