रैली निकालकर स्वच्छता का दिया संदेश
रैली निकालकर स्वच्छता का दिया संदेश
नीमच| उत्कृष्टविद्यालय ने राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस भोलियावास में मनाया। उत्कृष्ट विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने गांव में रैली निकाली और स्वच्छता का संदेश ग्रामीणों को दिया। लक्ष्य गीत की प्रस्तुति दी। स्वच्छता विषय पर सनतकुमार जैन, एमएल जयंत ने भी विचार व्यक्त किए। बच्चों को बिस्किट, चॉकलेट वितरित किए। कार्यक्रम में रासेयो प्रभारी ऋचा जायसवाल ने राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों पर विचार व्यक्त किए।