रात में अपहरण, दिन में मिल गया बालक
भास्कर संवाददाता. जावद/ रतनगढ़
नीमच-सिंगोली रोड पर रतनगढ़ घाट के ऊपर बने ढाबे के बाहर से शुक्रवार रात 11 बजे एक बालक का अपहरण हो गया। पुलिस टीम ने आसपास के गांवों के साथ जंगल में भी सर्चिंग की। दोपहर में बालक मोड़िया महादेव के पास जंगल से मिला। अपहरणकर्ता फरार हैं। रतनगढ़ पुलिस के मुताबिक पंकज पिता छोटू गुर्जर (6) निवासी भगवानपुरा रतनगढ़ के मेमोरियल पब्लिक स्कूल में यूकेजी का छात्र है। स्कूल की छुट्टी होने के बाद पंकज और उसके कजिन को काका गोपाल गुर्जर अपने साथ ढाबे पर ले गया। यहां से रात करीब 11 बजे किसी ने पंकज का अपहरण कर लिया। 11.30 बजे रतनगढ़ पुलिस ने टीमें गठित कर बालक की तलाश शुरू की। रातभर आसपास के गांवों में बालक को तलाशा लेकिन कहीं पता नहीं चला। शनिवार दोपहर रतनगढ़ प्रभारी थाना अधिकारी सुनील दमाण टीम के साथ मोड़िया महादेव के पास जंगल पहुंचे। यहां दोपहर 2.30 बजे बालक पुलिस को मिला।
जताई आशंका
पंकजके अपहरण मामले में पुलिस ने भागचंद पिता उदाजी भील निवासी डाबी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। परिजन ने भागचंद पर अपहरण की आशंका जताई थी। वह पहले ढाबे पर काम करता था। शुक्रवार रात भी वह ढाबे के आसपास दिखा था। बाद में अचानक नदारद होने से उस पर शक हुआ।
अपहरणका मकसद
पंकजके अपहरण का कारण फिरौती वसूलना सामने रहा है। प्रभारी थानाधिकारी ने बताया जांच में प्राथमिक तौर पर पता चला कि भागचंद छह महीने पहले गाेपाल गुर्जर के ढाबे पर काम करता था। वह अपराधी प्रवृत्ति का है। उस खिलाफ 2008 में भी किसी के बालक के अपहरण का मामला चल रहा है।
बालक पंकज