कॉम्प्लेक्स कर दिया जमींदोज
एक दशक बाद यह बड़ी कार्रवाई प्रशासन और नगरपालिका की टीम ने एकजुट होकर की। नगरपालिका के सर्वे नंबर-32 के बोहरा कॉलोनी क्षेत्र में सालों से पार्क के लिए जमीन रिक्त थी। इसके ऊपर से हाईटेंशन लाइन भी गुजर रही थी। शहर के बारूदवाला परिवार ने नियमों को दरकिनार कर जमीन पर काम्पलेक्स बना दिया। बनाते समय तो नगरपालिका से अनुमति ली और ही हाईटेंशन लाइन का ध्यान दिया। इसके बाद सेकंड स्टोरी पर काम्पलेक्स बनाने की तैयारी चल रही थी। इसी बीच पार्षद राजेश अजमेरा ने नपा अधिकारियों को कई बार बताया लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। बाद में जनसुनवाई में आवेदन दिया फिर सीएम हेल्पलाइन में शिकायत की। इस पर कलेक्टर जीवी रश्मि ने जांच कराई। इसमें मामला सही पाए जाने पर शनिवार को नपा और प्रशासन का अमला कार्रवाई करने बोहरा कॉलाेनी पहुंचा। सुबह 10 बजे एसडीएम राजेंद्रसिंह ने सीएमओ सविता प्रधान, पटवारी घनश्याम पांडे और मुख्य कार्यपालन यंत्री अतुल वर्मा के साथ अमले को लेकर कार्रवाई शुरू की। एक जेसीबी, एक डंपर और एक दर्जन कर्मचारियों ने दोपहर 12 बजे दुकानों को जमींदोज कर दिया।
शिकायत पर कार्रवाई
^सीएमहेल्पलाइन पर शिकायत हुई थी। कलेक्टर के निर्देश पर अवैध निर्माण हटाया और सामान जब्त किया हैं। राजेंद्रसिंह,एसडीएम
^जमीन हमारी है, उसी पर निर्माण किया था। निर्माण अनुमति नहीं ली, यह बात सही है। जो काम्पलेक्स मेरा बताया जा रहा है, वह जमीन मेरे नाम पर नही है, वह तस्नीम मुस्तफा के नाम पर है। हमें निर्माण तोड़ने के संबंध में कोई नोटिस तक नहीं मिला हैं। जुल्फीकारबारूदवाला, कॉलोनाइजर
^शहर में अवैध निर्माण नहीं होंगे। प्रशासन की टीम के साथ कार्रवाई की है। सविताप्रधान, सीएमओ,नगरपालिका, नीमच।
नियमों का उल्लंघन
नपाअधिकारियों का कहना है जिस जमीन को कॉलोनी में खुली दर्शाया जाता है, उस पर निर्माण नहीं हो सकता। यही नहीं जहां से हाईटेंशन लाइन जा रही हो उसके नीचे भूमि पर निर्माण नहीं हो सकता। हाईटेंशन लाइन के सेंटर से 50-50 फीट दोनों ओर जगह छोडना पड़ती है।निर्माणकर्ता ने दोनों नियमों का उल्लंघन किया है।
येसामग्री की जब्त
काम्पलेक्सको जमींदोज करने के दौरान वहा रखी 67 बोरी सीमेंट, चार शटर, एक लोहे का दरवाजा और मटेरियल जब्त किया गया।
जमीन बारूदवाला परिवार की
सर्वेनंबर 32 की जमीन जुल्फीकार बारूदवाला, मुस्तफा पिता