- Hindi News
- नीमच से निकला नारा जय ज्ञानम, जय विज्ञानम
नीमच से निकला नारा जय ज्ञानम, जय विज्ञानम
80के दशक में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को ‘हम दो-हमारे दो’ का नारा लिखकर देने वाले प्रसिद्ध साहित्यकार पूर्व सांसद बालकवि बैरागी ने भारतीय अनुसंधान केंद्र इसरो की सफलता पर एक और नारा दिया है। बुधवार को पहले ही प्रयास में इसरो ने भारतीय यान को मंगल की कक्षा में स्थापित किया। इसरो की सफलता पर बैरागी ने एक और नारा दिया। जय ज्ञानम-जय विज्ञानम अर्थात भारत का ज्ञान और विज्ञान दोनों की जय हो। इसे अनुसंधान केंद्र इसरो को भेजा जाएगा। नारे को अमल में लाने का कार्य इसरो करेगा।
विश्वगुरुबनेगा भारत-बैरागी कहतेहैं भारत ज्ञान के बल पर विश्व गुरु बनेगा और विज्ञान के बल पर आगे बढ़ेगा। ज्ञान और विज्ञान में हम अब पीछे नहीं रहेंगे। इसलिए जय ज्ञानम-जय विज्ञानम का नारा दिया।
बैरागी को दिनकर सम्मान
बालकवि बैरागी को दिल्ली की दिनकर सोसायटी ने कवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती पर दिनकर काव्य सम्मान-2014 से सम्मानित किया। उन्हें सम्मान 23 सितंबर को दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में दिया गया।