पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिला के साथ छेड़छाड़, मामला दर्ज

महिला के साथ छेड़छाड़, मामला दर्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ढोढरनिवासी एक महिला के साथ गुरुवार को तालखेड़ा निवासी एक युवक ने छेड़छाड़ की। महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया। जीरन पुलिस के मुताबिक ढोढर (रतलाम) निवासी 40 वर्षीय एक महिला बेटे के साथ जीरन आई थी। बेटा उसे गांव के बाहर दरगाह के पास छोड़कर गांव में गया था। इसी दौरान जगदीश पाटीदार निवासी तालखेड़ा ने सुबह 11 बजे उससे छेड़छाड़ की। महिला की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच में लिया।

सर्पदंशसे बुजुर्ग की मौत

नीमच | रतनगढ़थाना क्षेत्र के उमर निवासी एक बुजुर्ग की सर्पदंश से मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया। पुलिस के मुताबिक ओंकारलाल पिता घीसाजी भील (65) निवासी उमर गुरुवार को खेत पर कार्य कर रहा था। दोपहर 1 बजे सांप ने डस लिया। परिजन उसे बेगूं ले गए। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। पीएम के बाद शव परिजन को सौंप दिया।