अाजम लाला ने कराया था बटवाल पर हमला
{हड़पना चाहते थे जमीन, इसलिए चलवाई गोली
{दो आरोपी गिरफ्तार, दाे फरार
सिटीरिपोर्टर | नीमच
मशीनरीपार्ट्स व्यवसायी सुरेंद्र बटवाल पर हमला अखेपुर के लाला गिरोह ने कराया था। जमीन हड़पने के इरादे से आजम लाला ने बटवाल पर गोलियां चलवाई। इसका उद्देश्य बटवाल को डराना था, जिससे वह पिपलियामंडी वाली जमीन छोड़ दे।
छह दिन पहले विकास नगर में हुए बटवाल गोलीकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया। सुरेंद्र बटवाल के पिता ओमप्रकाश के बयान और कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की तो तार पिपलियामंडी होते हुए प्रतापगढ़ के अखेपुर तक जा पहुंचे। मामला जमीन से जुड़ा निकला। बटवाल की पिपलियामंडी स्थित बेशकीमती जमीन को अखेपुर का लाला गिरोह हड़पना चाहता है। इसे लेकर अाजम लाला ने तीन गुर्गे भेजकर सुरेंद्र बटवाल पर हमला कराया था। आरोपियों के प्रतापगढ़ क्षेत्र में होने की जानकारी मिली। गुरुवार को पुलिस की तीन टीम प्रतापगढ़ भेजी। पुलिस ने घेराबंदी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, दाे फरार हो गए। गिरफ्तार आरोपियों में दिनेश पिता कन्हैयालाल सेन एवं जीतेश पिता नाथूलाल सोनी, निवासी प्रतापगढ़ हैं। आजम लाला साथी कैलाश मीणा के साथ फरार है। दोनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस का एक दल प्रतापगढ़ में है।
आठमोबाइल बदले फिर भी पकड़े गए-आरोपियों तकपहुंचने में मोबाइल की लोकेशन अहम रही। आरोपियों ने आठ मोबाइल बदले लेकिन लोकेशन से पकड़े गए। कार्रवाई में साइबर दल पुलिस के साथ तैनात रहा।
औरभी लोगों पर शक-पुलिस केमुताबिक लाला गिरोह मंदसौर-प्रतापगढ़ के बीच सक्रिय है। वह जमीनों के काम में लग गया है। सुपारी लेकर लोगों की जमीन बलपूर्वक हड़प रहा है। मामले में पुलिस के तार अन्य लोगों तक पहुंचने की संभावना है।
इन्होंनेकी कार्रवाई -सीएसपी पंकजदीक्षित के नेतृत्व में बघाना थाना प्रभारी सालिगराम पाटीदार, उनि राजेश कहार, राजपालसिंह राठौर, सउनि भगवतसिंह, प्रआर जसराजसिंह, प्रआर कैलाश कुमरै, आरक्षक अजीतसिंह, आरक्षक आजादसिंह सायबर सेल के आरक्षक प्रशांत जयंत का कार्य सराहनीय रहा।
बटवाल स्वस्थ
19सितंबर की रात सुरेंद्र बटवाल को विकास नगर स्थित घर पर पैर में गोली मार दी थी। सुरेंद्र अब स्वस्थ हैं। उदयपुर में ऑपरेशन कर उनकी जांघ में लगी गोली निकाल ली गई है।
जल्दपकड़ा जाएगा लाला
^अाजमलाला बटवाल की जमीन बलपूर्वक हड़पना चाहता था।