डांस में बिखेरे जलवे
अग्रवाल युवा प्रकोष्ठ की सांस्कृतिक संध्या देर रात तक खूब जमी
सिटीरिपोर्टर | नीमच
अग्रसेनजयंती पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम हो रहे हैं। बुधवार को सांस्कृतिक संध्या में समाज की उभरती प्रतिभाओं ने फैंसी ड्रेस एवं डांस में कला का जलवा बिखेरा तो उपस्थित झूम उठे।
अग्रवाल पंचायत समिति बघाना के तत्वावधान में अग्रवाल युवा प्रकोष्ठ द्वारा अग्रवाल भवन बघाना में बुधवार रात 8 बजे सीनियर डांस प्रतियोगिता में आयुष पारस मित्तल ने वेस्टर्न डांस, श्रुति अनिल गर्ग ने फिल्मी गीत …चल कमली कमली पर शानदार प्रस्तुति दी। लक्षिका मनीष गर्ग ने ..ये दुनिया पीतल की तथा सिद्धांत अग्रवाल, दक्ष रितेश गर्ग, अंशुल मित्तल, मृदुल मनीष बंसल, दिव्यांश संजय मित्तल, प्रिनल नीरज गोयल, अनमोल मनोज खंडेलवाल ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया। ग्रुप डांस में वेदांत, वंशिका, वंश गोयल ने बेटी बचाओ पर समूह नृत्य, लवी बिंदल खुशी गर्ग ने पानी पानी गीत पर, कुनाल कृतिक नरेडी, अक्षत, रोनिश, अदिति, प्राची मित्तल अखिल गोयल, चर्चित मित्तल, प्रखर खंडेलवाल ने प्रभावी प्रस्तुतियां दीं। फैंसी ड्रेस में अर्चित कमल मित्तल (मत्स्य अवतार) प्रथम, तनिष्क नीलेश गोयल (कथक कली) द्वितीय, जूनियर डांस में हिरल मनीष बंसल प्रथम, दिशा दीपक गोयल द्वितीय विजेता रहीं। संचालन दीपक अरोरा ने किया।
कार्यक्रम में उपस्थित समाज की महिलाएं। इनसेट-फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में रंगारंग प्रस्तुति देते हुए।