पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 7 हजार किसानों को मिला बीमा क्लेम

7 हजार किसानों को मिला बीमा क्लेम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फसल बीमा के नाम पर हर साल प्रत्येक किसान से हजारों रुपए प्रीमियम के रूप में वसूले जाते हैं। बावजूद नुकसान होने पर किसानों को बीमा का लाभ नहीं मिल पाता। पिछले वर्ष सोयाबीन की फसलों में भारी नुकसान के बाद किसानों को उम्मीद थी उनके नुकसान की भरपाई बीमा क्लेम की राशि से होगी। पिछले सप्ताह किसानों के खातों में 2013 के खरीफ के नुकसान की क्लेम राशि जमा हुई तो उम्मीदों पर पानी फिर गया। जिले के 7 हजार 92 किसानों के खाते में 3 करोड़ 17 लाख 10548 रुपए की बीमा क्लेम की राशि जमा हुई। यह गिनती के पटवारी हल्कों में आई। सरकारी विभाग के आकड़ों पर नजर डाले तो 2013 में खरीफ के तहत 54 हजार 761 किसानों के 90 हजार 991 हेक्टेयर क्षेत्र में बोई सोयाबीन का बीमा किया था। एक मोटे अनुमान के मुताबिक जिले के 3 लाख से ज्यादा किसानों का बीमा किया। 7 हजार में से एक हजार किसानों को बीमा क्लेम के रूप में मात्र 1 हजार रुपए से कम मिले। आधे किसानों को जरूर 10 हजार से ज्यादा का बीमा मिला। कुछ सोसायटियों में बीमा क्लेम के रूप में मात्र 3.50 प्रतिशत राशि मिली। केसरपुरा के किसान गोपाल धाकड़ ने बताया पटवारी ने सर्वे किया था लेकिन एक रुपए भी बीमा नहीं मिला। नुकसान तो पूरे जिले में हुआ लेकिन क्लेम कुछ किसानों को मिला। बावल सोसायटी में एक भी किसान के खाते में राशि नहीं आई। मेलानखेड़ा के किसान राधेश्याम धनगर और मदनलाल धनगर तथा केलूखेड़ा के भगवतीराम धाकड़ और रतनलाल धाकड़ ने बताया सोयाबीन की फसल पानी से पूरी तरह खराब हो गई थी।

प्रदेश ने जमा कराए 700 करोड़

कार्यक्रमके दौरान प्रभारी मंत्री श्री जोशी ने बताया नुकसान पहले भी होता रहा था। लेकिन केंद्र में बैठी सरकार कोई सहायता नहीं देती थी। प्रदेश में शिवराजसिंह चौहान के साथ केंद्र में मोदीजी की सरकार बन गई। किसानों काे बीमा राशि का क्लेम दिलाने के लिए प्रदेश सरकार ने 700 करोड़ रुपए जमा कराए तब जाकर केंद्र से 2200 करोड़ रुपए का पैकेज मिला। इससे किसानों को बीमा के क्लेम की राशि मिल पाई हैं।

प्रभारी मंत्री ने बांटे क्लेम के प्रमाण-पत्र

शहर के दशहरा मैदान में शनिवार को जिला स्तरीय किसान सम्मेलन आयोजित किया। इसमें जिले के प्रभारी मंत्री दीपक जोशी ने राष्ट्रीय कृषि बीमा योजना के तहत 2013 खरीफ फसल नुकसान क्लेम की राशि के प्रमाण-पत्र दिए। मंच से करीब जिलेभर के 25 किसानों को