पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नगरीय निकाय चुनाव में भी फहराएंगे परचम

नगरीय निकाय चुनाव में भी फहराएंगे परचम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरीयनिकाय के चुनाव में भाजपा दमखम के साथ चुनावी मैदान में उतरेगी। इसके लिए कार्यकर्ता मुस्तैदी के साथ तैयार रहे। यह बात भाजपा जिलाध्यक्ष मंगल पटवा ने कही।

शुक्रवार देर शाम भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा नगर मंडल की बैठक हुई। बैठक में जिला महामंत्री हेमंत हरित ने बताया 25 सितंबर से 11 अक्टूबर तक घर-घर जाकर जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मनीष चौरसिया कहा यह नगर का दुर्भाग्य है यहां भाजपा पार्षद जीतते हैं लेकिन नगरपालिका अध्यक्ष भाजपा का उम्मीदवार नहीं बना पाते। पेयजल आवर्धन योजना में प्रदेश सरकार से करोड़ों रुपए की सौगात के बावजूद नगरवासियों काे पेयजल की सौगात नहीं मिल पा रही है।

बैठक को संबोधित करते नगर मंडल अध्यक्ष मनीष चौरसिया।