- Hindi News
- अंतरराष्ट्रीय शोध पत्रिका का प्रभारी मंत्री ने किया विमोचन
अंतरराष्ट्रीय शोध पत्रिका का प्रभारी मंत्री ने किया विमोचन
अंतरराष्ट्रीय शोध पत्रिका का प्रभारी मंत्री ने किया विमोचन
नीमच. शहरसे नवीन शोध संसार द्वारा प्रकाशित अंतरराष्ट्रीय शोध पत्रिका विमोचन शनिवार को नगरागमन पर जिले की प्रभारी उच्च शिक्षा राज्य मंत्री दीपक जोशी द्वारा सर्किट हाउस पर किया गया। शोध पत्रिका अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे शोध को प्रकाशित कर रही है। नवीन शोध संसार द्वारा मप्र उच्च शिक्षा के नए आयाम पर विशेषांक दो भागों में प्रकाशित किया। प्रदेश के प्राध्यापकों से 163 शोध-पत्रों को उच्च शिक्षा एवं सेमेस्टर के सभी पहलुओं को प्रकाशित किया है। शोध-पत्रिका के विमोचन के दौरान जावद विधायक ओमप्रकाश सखलेचा, भाजपा जिलाध्यक्ष मंगल पटवा, जिला महामंत्री हेमंत हरित, महेंद्र भटनागर, अशोक जोशी, पत्रिका संपादक आशीष शर्मा, प्रबंध संपादक अपूर्व शर्मा सहित अन्य गणमान्य नागरिक भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद थे।