कर्मचारी आज अवकाश पर रहेंगे
कर्मचारी आज अवकाश पर रहेंगे
नीमच | प्रांतीयआह्वान पर अपनी मांगों को लेकर जिले के कर्मचारी मंगलवार को विरोध प्रदर्शन करेंगे। कर्मचारी एक दिन के सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। मध्यप्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष गोपालसिंह सिसौदिया, जिला उपाध्यक्ष एस.पी. कुशवाह, जिला सचिव दिनेश भट्ट, जीरन तहसील अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि मंगलवार को एक दिवसीय अवकाश लेकर कर्मचारी अपना विरोध प्रदर्शन करेंगे और मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद करेंग।
9गांवों में आज घूमेगा कृषि क्रांति रथ
नीमच | कृषिमहोत्सव अंतर्गत कृषि क्रांति रथ 30 सितंबर को जिले के नौ गांवों में भ्रमण करेगा। कृषि क्रांति रथ के साथ कृषि, पशु चिकित्सा, उद्यानिकी, कृषि वैज्ञानिक एवं अन्य विभागों के मैदानी अधिकारी-कर्मचारी रहेंगे। रथ के साथ भ्रमण दल सदस्य भी नियुक्त किए हैं।