- Hindi News
- सेमेस्टर पर नहीं हो पाई वोटिंग, विरोध में नारेबाजी
सेमेस्टर पर नहीं हो पाई वोटिंग, विरोध में नारेबाजी
{भड़के विद्यार्थी, प्राचार्य कक्ष घेरा, किया प्रदर्शन
सिटीरिपोर्टर | नीमच
उच्चशिक्षा विभाग द्वारा सेमेस्टर प्रणाली खत्म करने या लागू करने को लेकर सोमवार को छात्र-छात्राओं द्वारा मतदान करना था। स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय में कई विद्यार्थी मतदान के लिए पहुंचे। बिना कारण मतदान एवं समीक्षा कार्रवाई निरस्त होने पर अभाविप पदाधिकारी भड़क गए और प्राचार्य कक्ष का घेराव किया। नारे भी लगाए। 1 घंटे प्रदर्शन के दौरान कॉलेज परिसर के बाहर छात्रों ने प्रदर्शन किया और सेमेस्टर प्रणाली के तहत साल में दो बार वसूली जाने वाली फीस को लेकर विरोध दर्ज कराया।
अभाविप पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन प्राचार्य डॉ.अशोका श्रीवास्तव को सौंपा। ज्ञापन में कार्यकर्ताओं ने कहा सेमेस्टर प्रणाली शीघ्र खत्म होना चाहिए और इसके स्थान पर वार्षिक परीक्षा प्रणाली लागू की जाना चाहिए। परिषद के प्रांत सहमंत्री आयुष कोठारी के नेतृत्व में महाविद्यालय प्राचार्य का घेराव कर समीक्षा प्रक्रिया निरस्त करने के विरोध में नारे लगाए।
नगर अध्यक्ष लोकेश चांगल, मंत्री विनोद धाकड़, हर्षित सगरावत, गीतांजलि योगी,प्रणय सिंहल, रुचि वर्मा, अतुल कौशल, शुभम कदम, सुनील पांडेय, नरेंद्र झाला सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
एटीकेटीको लेकर होता है विवाद-2008 सेप्रदेश में सेमेस्टर प्रणाली लागू हुई। इससे परीक्षाएं, रिजल्ट और प्रवेश से लेकर अन्य गतिविधियों में लेटलतीफी हो रही है। एटीकेटी को लेकर हर साल विवाद होता है। प्रवेश परीक्षा समय पर नहीं होने के साथ ही परीक्षा परिणाम समय पर नहीं आते। फीस भी साल में दो बार ली जा रही है।
प्राचार्य कक्ष का घेराव कर समस्या बताते विद्यार्थी।
मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
^सेमेस्टर पद्धति लागू हो या हो इसको लेकर सोमवार काे विद्यार्थियों से मतदान कराया जाना था। ऊपर से अचानक मतदान एवं समीक्षा प्रक्रिया निरस्त कर दी गई। अभाविप के छात्रों ने मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन सौंपा है। उसे मुख्यमंत्री को भेज दिया है। डाॅ.अशोका श्रीवास्तव, प्राचार्य,स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय, नीमच