पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जमीन विवाद में पेट में मारी लात, इलाज के दौरान मौत

जमीन विवाद में पेट में मारी लात, इलाज के दौरान मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमीनविवाद में जेठ के बेटे ने एक महिला के पेट में लात मार दी। इससे वह गंभीर घायल हो गई। उदयपुर में इलाज के दौरान रविवार रात उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। जीरन पुलिस के मुताबिक 25 सितंबर को सुबह 10.30 बजे हर्कियाखाल रेलवे फाटक के पास जमीन विवाद को लेकर दो परिवारों में झगड़ा हो गया। विवाद के दौरान राकेश पिता गुलाबचंद सोनी निवासी जीरन ने अपनी काकी रेखा पति धनराज सोनी हाल मुकाम जाट को पेट में लात मार दी। विवाद के बाद जीरन पुलिस ने राकेश सोनी के खिलाफ धारा 323, 294 एवं 506 में मामला दर्ज कर जांच में लिया था। रेखा का उदयपुर में इलाज चल रहा था। रेखा की रविवार रात मौत हो गई। मौत के बाद पुलिस ने राकेश के खिलाफ पुरानी धाराओं के साथ 302 बढ़ाकर हत्या का मामला दर्ज कर लिया।