- Hindi News
- ओलावृष्टि पीड़ित अफीम किसानों के पट्टे नहीं काटे जाएं
ओलावृष्टि पीड़ित अफीम किसानों के पट्टे नहीं काटे जाएं
ओलावृष्टिसे प्रभावित अफीम उत्पादक किसानों के पट्टे नहीं काटे जाएं। ओलावृष्टि के कारण नीमच-मंदसौर जिले में अनेक किसानों की फसल प्रभावित हुई। इसके चलते औसत कम बैठेगी। 56 की औसत नहीं देने वाले किसानों की संख्या अधिक होने से पट्टा कटने का डर है। इन किसानों के पट्टे नहीं कटे। इसके लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री निर्मला सीतारामन को पत्र लिखा।
सोमवार को सांसद सुधीर गुप्ता और विधायक ओमप्रकाश सखलेचा ने भोपाल पहुंचकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को अफीम उत्पादक किसानों की स्थित बताई। विधायक ने कहा 56 औसत होने से अनेक ओलावृष्टि पीड़ित किसान लाइसेंस से बाहर हो जाएंगे। केंद्र सरकार कोई राहत भी नहीं दे रही और राज्य सरकार से मुआवजा मिला। ओलावृष्टि से परेशान किसानों का पट्टा कटना दोहरी मार होगी। सीएम ने केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री निर्मला सीतारामन को पत्र लिखा। इसमें ओलावृष्टि प्रभावितों किसानों के पट्टे नहीं काटने का आग्रह किया है। सीएम से मिलने वाले प्रतिनिधि मंडल में पूर्व विधायक राधेश्याम पाटीदार भी थे।