पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मोटरसाइकिल पर दुपट्टे से लगा फंदा, 12वें दिन मौत

मोटरसाइकिल पर दुपट्टे से लगा फंदा, 12वें दिन मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जावदथाना क्षेत्र के ग्राम मीणों की समेल निवासी एक किशोरी का दुपट्टा ही मौत का फंदा बन गया। मोटरसाइकिल पर माता-पिता के साथ जाते समय पहिए में आकर दुपट्टा उसके गले में कस गया। परिजन ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। हालत गंभीर होने पर परिजन रविवार रात उसे जिला अस्पताल लाए लेकिन तब तक मौत हो गई।

जिला अस्पताल चौकी प्रभारी किशनसिंह परिहार ने बताया गायत्री उर्फ अंजना (13) पिता राजाराम रावत मीणा मां के साथ 17 सितंबर को मोटरसाइकिल से खेत जा रही थी। गायत्री बीच में बैठी थी। मोटरसाइकिल के पहिये में दुपट्टा फंस गया और उसके गले में फंदा लग गया। इससे वह बेहोश हो गई। परिजन ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। स्थिति बिगड़ने पर रविवार रात 1 बजे उसे जिला अस्पताल लाए लेकिन तब तक मौत हो गई। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया।