पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अध्यक्ष, 2 उपाध्यक्ष 9 प्रतिनिधियों का फैसला आज

अध्यक्ष, 2 उपाध्यक्ष 9 प्रतिनिधियों का फैसला आज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
7साल के अंतराल के बाद मंगलवार को जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की बागडोर नए पदाधिकारियों, प्रतिनिधियों के जिम्मे होगी। बैंक अध्यक्ष, 2 उपाध्यक्ष और 9 संस्थाआें के प्रतिनिधियों के नाम शाम तक तय हो जाएंगे। इसी के साथ तमाम चर्चाआें पर विराम लग जाएगा। अगर मतदान की स्थिति बनी तो कुल 11 संचालक चुनावी प्रक्रिया में हिस्सा लेंगे। वैसे भाजपा संगठन सर्वानुमति से पदों पर सहमति बनाने में जुटा है। क्योंकि सभी निर्वाचित संचालक भाजपा से ही हैं।

मंदसौर-नीमच जिले में प्रभाव रखने वाली इस बैंक के संचालक मंडल का फैसला तो पहले चरण की चुनावी प्रक्रिया में हो गया। इस तरह कुल 11 सदस्यीय संचालक मंडल तैयार हुआ। अब इन्हीं में से एक अध्यक्ष, 2 उपाध्यक्ष अन्य संस्थाआें में भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों का चुनाव मंगलवार को होना है। भाजपा संगठन मंगलवार को ही पदों के उम्मीदवार तय करेगा।

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित।

दोपहर 12 से नामांकन, 3 बजे बाद फैसला

^बैंकअध्यक्ष, उपाध्यक्ष संस्थाआें के प्रतिनिधियों के निर्वाचन की प्रक्रिया दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। पदों के उम्मीदवार एक बजे के दौरान नामांकन पेश करेंगे। उसके बाद मतदान हो या निर्विरोध सहमति बने, स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। दोपहर 3 बजे तक पदाधिकारियों, संस्था प्रतिनिधियों की चुनावी प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। उसके बाद नई टीम के नामों की घोषणा कर देंगे। आरकेमालवीय, रिटर्निंगऑफिसर, जिला सहकारी बैंक मंदसौर

यह हैं निर्वाचित संचालक

{फतेहसिंह पिता भेरूलाल, मंदसौर ब्लाॅक

{ गोपाल पिता रतनलाल राठौर, सीतामऊ

{ मदन पिता किशनलाल राठौर, मल्हारगढ़

{ राजेंद्र पिता माणकचंद्र, गरोठ

{ डूंगरसिंह पिता जोरावरसिंह, भानपुरा

{सज्जनलाल पिता शंकरलाल, नीमच

{ चंद्रकांत पिता घीसालाल, जावद

{ भगतराम पिता कालूराम, मनासा

{ नंदलाल पिता जगदीश परमार, विपणन एवं आैद्यो. संस्था

{ मयूर पिता विजयकुमार सुराना, विपणन एवं आैद्यो. संस्था

{ भोपालसिंह पिता रामसिंह धारियाखेड़ी, अन्य सह. संस्था