पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गरबों की रात, झूमे सब साथ

गरबों की रात, झूमे सब साथ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
परवान चढ़ा उत्साह, अब रमने लगा मन

सिटीरिपोर्टर | नीमच

गरबोंकी रात अब जमने लगी है। पंखिड़ा-पंखिड़ा की धुन के साथ काली-काली अमावस्या की रात में जैसे भक्तिमय गीतों से गरबों की रात सजने लगी। गरबा पंडालों में झिलमिलाती विद्युत सज्जा के साथ म्यूजिक पर थिरकते कदमों के बीच हर उम्र के लोग मां दुर्गा की उपासना में लगे हैं। गांधी वाटिका, गर्ल्स स्कूल ग्राउंड, विकास नगर, इंदिरा नगर, बघाना, नीमच सिटी, शास्त्रीनगर, यादव मंडी, बिहारगंज, आंबेडकर कॉॅलोनी, संजीवनी कॉलोनी, हुडको कॉलोनी, कृष्णा नगर सहित 100 स्थानों पर जोश और उमंग से भरा गरबा रास हो रहा है।

बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

हम भी किसी से कम नहीं >स्कीम नंबर36 स्थित टेलेंट एकेडमी में गरबा उत्सव मना। बच्चों ने भी विभिन्न प्रांतों के पारंपरिक परिधान में गरबों की प्रस्तुति दी।

गुजराती गरबा की आकर्षक मुद्रा में युवती।

श्रीराम चौक बघाना में गरबा उत्सव समिति द्वारा शेरों वाली मां भगवती की स्थापना की गई है।

गुजराती वेशभूषा में रिदम ग्रुप की युवती प्रस्तुति देते हुए।

रोटरी क्लब द्वारा गर्ल्स स्कूल ग्राउंड में चक दे डांडिया में रंगबिरंगी परिधान में दी गई प्रस्तुति।

रोटरी क्लब डायमंड के गरबों की गांधी वाटिका में धूम मची है। यहां जस्ट डांस गरबा ग्रुप ने गुजराती परिधान में प्रस्तुति दी।

गांधी वाटिका में चर्चित ग्रुप ने जब गुजराती गीतों की धुन पर आकर्षक ड्रेस में गरबा रास की प्रस्तुति दी तो सभी देखते रह गए।