शिक्षकों के लिए ज्ञापन
स्कूली शिक्षा एवं उच्च शिक्षा मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री दीपक जोशी को सावन के ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया उमावि सावन में 4 कक्षाओं के 250 विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिए 3 शिक्षिकाएं हैं। शिक्षकों की कमी चलते दो-दो कक्षाओं को साथ में बैठाना पड़ता है। पढ़ाई प्रभावित होती है। स्कूल में कमरों की कमी है। बालक प्रावि के जर्जर कमरों में बैठाना पड़ रहा है। हादसे की आशंका रहती है। ज्ञापन सौंपने के दौरान शिक्षक पालक संघ अध्यक्ष परसराम पड़्या, प्रहलाद भट्ट, रामनिवास लौहार, रामचंद्र भट्ट सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे।