- Hindi News
- शक की सुई पिपलियामंडी के कांग्रेस नेता की ओर
शक की सुई पिपलियामंडी के कांग्रेस नेता की ओर
मशीनरीपार्ट्स व्यवसायी पर हुए हमले को लेकर जमीन विवाद सामने आया है। पुलिस ने मामले में पिपलिया मंडी के कांग्रेस नेता वयोवृद्ध व्यापारी को हिरासत में लिया। विरोध में मंदसौर जिले के अनेक व्यापारी और कांग्रेस कार्यकर्ता कैंट थाने पर जुटे।
मशीनरी व्यापारी सुरेंद्र बटवाल पर हुए हमले के दूसरे दिन पुलिस को जमीन विवाद का पता चला। बटवाल के परिजन से जानकारी मिलने और फोन कॉल की डिटेल के आधार पर पुलिस की शक की सुई पिपलियामंडी की तरफ घूम गई। पुलिस ने देर शाम मल्हारगढ़ ब्लॉक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष पिपलियामंडी मशीनरी एसोसिएशन अध्यक्ष मोहनलाल गुप्ता और अशोक फरक्या को हिरासत में ले लिया। पुलिस उन्हें लेकर नीमच आई और पूछताछ शुरू कर दी। सीएसपी पंकज दीक्षित और थाना प्रभारी आरएस पाटीदार पूछताछ कर रहे थे। उसी दौरान मंदसौर, मल्हारगढ़ और पिपलियामंडी के कांग्रेस नेता, कार्यकर्ता व्यापारी कैंट थाने पर जुट गए। मंदसौर के कांग्रेस नेता श्यामचंद जोकचंद के नेतृत्व में थाने पर गए। यहां सीएसपी से मुलाकात कर कहा वयोवृद्ध मोहनलाल गुप्ता कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे हैं। 74 साल उनकी उम्र है। जीवन में एक प्रकरण तक नहीं बना। वे ऐसा कार्य क्यों करने लगे। पोरवाल समाज में उनका रूतबा है। आप पूछताछ कर उन्हें छोड़ें। पोरवाल समाज और व्यापारियों ने उन्हें छोड़ने की मांग की। दो-तीन घंटे की पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों को छोड़ दिया।
अखेपुर से जुड़े तार
बटवालपर हमला सुपारी देकर कराने की बात सामने रही है। मामले में पुलिस काे जानकारी मिली है। मंदसौर जिले से लगे राजस्थान के अखेपुर के दो आदतन बदमाश इस तरह सुपारी लेकर हमला करते हैं। पुलिस का एक दल अखेपुर रवाना हुआ है।
कॉल डिटेल में नाम सामने आया
मशीनरीव्यापारी सुरेंद्र बटवाल पर हुए हमले के मामले में परिजन से पूछताछ के बाद यह ताे स्पष्ट हो गया कि मामला जमीन विवाद से जुड़ा है। पुलिस सूत्रों का कहना है इस बीच एक फोन कॉल श्री बटवाल के पास आया जिसमें हमले करने की बात स्वीकारने की बात सामने आई। पुलिस ने उक्त नंबर की लोकेशन के साथ कॉल डिटेल निकाली थी। जिसमें पिपलिया मंडी के कांग्रेस नेता मोहनलाल गुप्ता अशोक फरक्या के नंबरों पर बात करने की बात सामने आई। संभवत इसी आधार पर कैंट पुलिस इन्हें पूछताछ के लिए लाई थी।
उदयपुर में सुरेंद्र बटवाल का सफलतापूर्वक ऑपरेशन हो गया।