शासकीय कार्य में बाधा, मामला दर्ज
जीरन थाना क्षेत्र के घसुंडी जागीर में बिजली कंपनी के सहायक यंत्री का रास्ता रोककर गाली गलौज तथा जान से मारने की धमकी पर एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया। बिजली कंपनी के सहायक यंत्री परमानंद सिंधी शनिवार दोपहर 3 बजे घसुंडी जागीर पहुंचे। वे कार्य कर रहे थे इसी दौरान गांव के सुरेंद्रसिंह पिता प्रतापसिंह ने रास्ता रोक कर गाली गलौज करने के साथ जान से मारने की धमकी दी। शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाई। परमानंद सिंधी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच में लिया है।