- Hindi News
- युवकों ने आवाज लगाई तो एटीएम तोड़ रहे बदमाश ने लगा दी दौड़
युवकों ने आवाज लगाई तो एटीएम तोड़ रहे बदमाश ने लगा दी दौड़
शोरूमचौराहा स्थित एसबीआई का एटीएम तोड़ने का प्रयास दो युवकों ने मंगलवार को विफल कर दिया। उन्होंने पीछा भी किया लेकिन बदमाश चकमा देकर भाग निकला। सूचना पर पुलिस ने एटीएम के बाहर से बदमाश की बिना नंबर की बाइक जब्त की है। घटना के वक्त एटीएम में 17 लाख रुपए थे।
कैंट पुलिस के अनुसार मंगलवार रात 10.55 बजे एटीएम में रुपए डालने वाली कंपनी लोजिकेश सोल्यूशन प्रालि के कस्टोडियन प्रवीण जैन लोकेश गुरनानी कार से शो रूम चौराहा से गुजरे। उनकी नजर क्षेत्र में स्थित एसबीआई के एटीएम पर पड़ी। एटीएम के अंदर का कमरा खुला था जहां यूपीएस बैटरी रहती है। उन्होंने कार रोकी और आवाज लगाई तो एटीएम से निकलकर एक युवक भागा। दोनों ने कार से कुछ दूर तक युवक का पीछा किया लेकिन वह इंदिरानगर की ओर गलियों में घुस गया। प्रवीण लोकेश ने कार से उतरकर दौड़ते हुए पीछा किया था लेकिन वह नजरों से ओझल हो गया। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। प्रभारी टीआई एनएस सेंगर ने बताया कस्टोडियन गुरनानी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। एटीएम के बाहर से बिना नंबर की एक बाइक भी जब्त की है। चेसिस नंबर के आधार पर मालिक का पता कर रहे हैं। सेंगर के अनुसार अभी एटीएम के फुटेज नहीं मिले हैं।
एसबीआई की दशहरा मैदान ब्रांच के मैनेजर अशोक जैन ने बताया एटीएम लोजिकेश सोल्यूशन प्रालि का है। मेंटेनेंस भी कंपनी ही करती है। बैंक उसे कैश सौंपती है। कंपनी इसे लोड कर हिसाब रखती है। उसी ने रिपोर्ट कराई है।
यहतोड़ा- कस्टोडियनके अनुसार संदिग्ध ने एटीएम का नीचे का लोहे का गेट तोड़ा। जहां से रुपए बाहर आते हैं, वह शटर एसएनजी लॉक भी तोड़ा। एसएनजी में पासवर्ड डालकर वोल्ट खोलते हैं। इसके बाद नोट लोड होते हैं। बैकडोर (यूपीएस बैटरी वाला) का लॉक भी तोड़ दिया।
रात 10. 55 बजे : युवकों के आवाज लगाने पर आरोपी भागते हुए।
रात 10. 27 बजे : आरोपी एटीएम के ऊपर का कैमरा देखते हुए।
रात 10. 26 बजे : जब आरोपी एटीएम के कक्ष में दाखिल हुआ आया।
एटीएम तोड़ने का की कोशिश विफल करने वाले प्रवीण (29) लोकेश (23) हैं। दोनों एटीएम में कैश लोड करने वाली कंपनी के कस्टोडियन (कर्मचारी) हैं। ये ही वे सिटी हीरो हैं जो सावधानी नहीं बरतते और हिम्मत नहीं दिखाते तो मंदसौर िजले के डिगांवमाली जैसी वारदात हो सकती थी।
अाधे घंटे रहा संदिग्ध
भास्करको मिले सीसीटीवी फुटेज के अनुसार बदमाश आधा घंटा एटीएम में रहा। उसने एटीएम कार्ड का उपयोग नहीं किया। वह दो बार कुछ देर के लिए बाहर गया। एक बार एक ग्राहक के अंदर आने पर बाहर निकला। एक ग्राहक ने 10.46 से 10.48 तक रुपए निकाले और चला गया। बदमाश ने उससे कुछ बात भी की।
(नोट- ये फुटेज एटीएम में रुपए डालने वाली कंपनी लोजिकेश सोल्यूशन प्रालि के कस्टोडियन ने उपलब्ध कराए)
लोकेश
प्रवीण जैन