कलश यात्रा के साथ शुरू हुई शिव महापुराण
नीमच। ग्वालटोली के उमापति महादेव मंदिर में शिवपुराण कथा बुधवार को शुरू हुई। गायत्री शक्तिपीठ से कलश यात्रा निकाली गई। यह प्रमुख मार्गों से होती हुई कथा स्थल पहुंची। यहां रोज दोपहर 1 से शाम 4 बजे पं. योगेश्वर शास्त्री सुनाएंगे। 17 फरवरी को सुबह 6 बजे रूद्राभिषेक रात 8 बजे भजन संध्या तथा 18 फरवरी सुबह 9 हवन प्रसादी वितरण होगा।