पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गुमटियां हटते ही हो गई जगह

गुमटियां हटते ही हो गई जगह

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वाहनअव्यवस्थित खड़े रहने से मुख्य बाजार में अब जाम नहीं लगेगा। नगर पालिका ने टैगोर मार्ग पर मुबारका कॉम्पलेक्स की ओर रखी गुमटियां चार फीट पीछे खिसकाकर पार्किंग की व्यवस्था कर रही है। बुधवार को क्षेत्र की आधी गुमटियां हटा दी गईं, कुछ गुरुवार को हटाई जाएंगी। खाली हुई जगह पर लाइन डालनी जा रही है। खरीदी के लिए बाजार आने वालों को वाहन यहीं खड़े करना होंगे।

पार्किंग नहीं होने से मुख्य बाजारों में ही बेतरतीब वाहन खड़े कर दिए जाते हैं। इससे दिन में की बार जाम की स्थिति बनती है। भास्कर ने 3 फरवरी को यह मुद्दा प्रमुखता से उठाया था। इस पर नपा ने ट्रैफिक पुलिस के साथ टैगोर मार्ग पर दाना गली के कॉर्नर से कमल चौक तक अभियान चलाया। यहां मुबारका कॉम्पलेक्स की ओर 400 मीटर क्षेत्र में रखी 50 गुमटियों को चार फीट पीछे खिसकाना तय हुआ। इसके तहत सुबह 11 बजे शुरू हुई कार्रवाई शाम तक चली। इस दौरान आधी गुमटियां खिसकाई गईं। बाकी गुरुवार को खिसकाई जाएंगी। गुमटियां हटने से बनी जगह पर पार्किंग के लिए लाइन डाली जा रही है। यहां पार्किंग गुरुवार से होगी।

अतिक्रमणहटाएंगे-

ट्रैफिकथाने के एएसआई फिरोज खान ने बताया मुबारका कॉम्पलेक्स बाजार के सामने दुकानों के बाहर रखा सामान भी हटवाया जाएगा।

टैगोर मार्ग, बोहरा गली, दाना गली, पुस्तक बाजार, घंटाघर क्षेत्र, नया बाजार क्षेत्र मेें वाहन लेकर खरीदारी के लिए आने वाले लोगों को वाहन खड़े करने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। वे अब टैगोर मार्ग पर वाहन पार्क कर बाजारों में खरीदी के लिए जा सकेंगे।

नपाध्यक्ष राकेश जैन ‘पप्पू’ ने बताया पार्किंग के लिए गुमटियां पीछे हटाई हैं। आसपास के करीब आधा दर्जन से ज्यादा क्षेत्र में खरीदी के लिए जाने वालों को सुविधा मिलेगी। मुबारका कॉम्पलेक्स बाजार को नो व्हीकल जोन बनाने पर नगर परिषद में विचार किया जाएगा।

नो व्हीकल जोन बनाने पर विचार

टैगोर मार्ग पर गुमटियां हटाने के बाद बनी जगह पर वाहनों की पार्किंग की जाएगी।

दाना गली के कॉर्नर कमल चौक के बीच से गुमटीहटाते दुकानदार।