पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 1.41 लाख से ज्यादा परिवारों के खाते नहीं खुले

1.41 लाख से ज्यादा परिवारों के खाते नहीं खुले

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लेटलतीफी- जन धन योजना में अब तक 62 हजार परिवारों के ही खुले खाते

सिटीरिपोर्टर | नीमच

जनधनयोजना की रफ्तार काफी धीमी है। जिले में अब तक सिर्फ 62 हजार परिवार ही जन धन योजना से जुड़ पाए हैं। योजना से दूर परिवारों की संख्या 1 लाख 41 हजार से ज्यादा है। इन परिवारों को शासन की योजनाओं का लाभ मिलने में दिक्कत सकती है।

प्रधानमंत्री जन धन योजना में खाते खुलवाने में लोगों ने विशेष रुचि नहीं ले रहे। जिन परिवारों के लिए यह योजना बनी उन्हें इसके संबंध में अभी भी पर्याप्त जानकारी नहीं है। यही वजह है कि अब तक करीब 60 फीसदी परिवार ही जन धन योजना में जुड़े हैं।

जिले में कुल 2,03,688 परिवार हैं। इन सभी को नगर पालिका और नगर परिषदों द्वारा समग्र पोर्टल पर दर्ज कर बैंक खातों से जोड़ना है। ताकि सरकारी योजनाओं के तहत मिलने वाली पेंशन, सब्सिडी आदि सीधे खाते में जमा हो सके। इसके लिए अगस्त 2014 में प्रधानमंत्री जन धन योजना शुरू की गई थी। इसके तहत सभी परिवारों के बैंक खाते खोले जाने हैं। इसका काम काफी धीमा चल रहा है। जिले में सिर्फ 62,206 लोगों के खाते ही अब तक खुले हैं। इनमें शहरी क्षेत्र के 23,586 ग्रामीण के 38,620 खाते शामिल हैं।

यहनुकसान होगा

विधवापेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, राष्ट्रीय परिवार सहायता राशि, कामकाजी महिला सहायता योजना समेत अन्य योजनाओं के भुगतान बैंक खाते में ही होना है। खाते नहीं खुलने से योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाएगा। प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत भविष्य में मिलने वाली राशियां नहीं मिल पाएंगी।

रात-दिनहो रही एंट्री

नपाके समग्र पोर्टल कक्ष में रात-दिन आईडी बनाने प्रधानमंत्री जन धन योजना के खाते लिंक करने का काम चल रहा है। अब तक सिर्फ 23,586 लोगों के खातों की जानकारी ही पोर्टल पर दर्ज हो सकी है।

एक नजर

जिलेमें परिवार

सामान्य कार्डधारी 1,17,159

बीपीएल कार्डधारी 74,394

अंत्योदय परिवार 12,145

कुल 2,03,688

जिलेमें खाते खुले

ग्रामीणक्षेत्र 38,620

शहरी क्षेत्र 23,586

कुल खाते खुले 62,206

योजना से दूर 1,41,482

जल्द खाता खुलवाएं

^लोगोंकी सुविधा योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए बैंक खाते समग्र पोर्टल से लिंक किए जा रहे हैं। इसीलिए जल्द से जल्द खाते खुलवाएं ताकि भविष्य में किसी तरह की असुविधा हो। सरिताप्रधान, सीएमओ नपा