जलने से अठाना के व्यक्ति की मौत
नीमच. आगमें झुलसे एक व्यक्ति की मौत हो गई। कैंट पुलिस के मुताबिक शनिवार को गोपाल पिता मांगीलाल खटीक (55) निवासी अठाना ने अज्ञात कारणों के चलते आग लगा ली। वह बुरी तरह से झुलस गया। परिजन उसे सुबह 6 बजे गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल लाए। इलाज के दौरान दोपहर 1 बजे मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन काे सौंप दिया। पुलिस ने मर्ग कायम किया है।
आगसे झुलसे युवक की मौत- जीरनथाना क्षेत्र के बरकटी निवासी रमेश पिता धन्नालाल भील (22) ने अज्ञात कारणों के चलते 9 दिसम्बर को घर पर आग लगा ली थी। परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। वह 80 फीसदी झुलस गया था। इलाज के दौरान शनिवार सुबह 9.40 बजे मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया। पुलिस ने मर्ग कायम किया है।