जमीन पर जबरन कब्जा
नीमच/मैलानखेड़ा. जावदतहसील के समेल निवासी कालूराम मीणा की गांव में स्थित भूमि सर्वे नंबर 602 रकबा 0.67 हेक्टेयर पर गांव के कुछ लोग जबरन कब्जा कर रहे हैं। विरोध करने पर कब्जा करने वाले लोगों ने गाली गलौज कर मारपीट करने के साथ जान से मारने की धमकी दी। विरोध में एसपी को आवेदन देकर शिकायत की।
कालूराम मीणा की प|ी धापूबाई मीणा ने बताया गांव के गब्बा पिता पिरू, प्रहलाद पिता गब्बाजी, अमरसिंह रामचंद्र पिता मांगू और साबूबाई पति गब्बा सभी की जाति बंजारा ने हमारी जमीन पर जबरन कब्जा कर लिया।
मामले में थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई लेकिन कोई सख्त कार्रवाई उक्त लोगों के खिलाफ नहीं हो पाई। जिसकी एसपी काे शिकायत कर कार्रवाई करने की मांग की।