पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लक्ष्य से कम रबी बोवनी

लक्ष्य से कम रबी बोवनी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इसवर्ष रबी की लक्ष्य से कम बोवनी हुई। फसलों की पैदावार कमजोर रहने की आशंका है। रबी में कई किसानों ने तय समय से पहले ही बोवनी शुरू कर दी थी। कई किसान मौसम में बनी गर्माहट के चलते बोवनी से पिछड़ गए। यही कारण है फसलों की पैदावार कमजोर होने की आशंका है। बोवनी का समय निकल गया है।

जिले में रबी के लिए दिसंबर के पहले पखवाड़े तक (13 दिसंबर 2014 तक) करीब 60 फीसदी की बोवनी हो सकी है। तीन, चार साल के नवंबर महीने के आखिर तक 100 फीसदी बोवनी हो जाती थी। जो किसान देरी से बोवनी कर रहे हैं वह सिर्फ कम समय में पकने वाली गेहूं की बोवनी कर पाएंगे। कृषि विभाग के अधिकारी इसके पीछे की वजह मौसम में बनी गर्मी पानी की कमी बता रहे हैं। कृषि विभाग के मुताबिक बोवनी के लिए तापमान 25 डिग्री सेल्सियस होना चाहिए। 6-7 दिसंबर तक तापमान सामान्य से चार - पांच डिग्री सेल्सियस ऊपर रिकॉर्ड किया। ऐसे में जो फसलें पहले यानी पहली बोवनी में उगाई थी, उनकी बढ़वार प्रभावित हो गई है।

देरी से बोवनी के कारण गेहूं फसल की नहीं हो रही बढ़त।

फसल लक्ष्य बोवनी

गेहूं54 हजार 45 हजार

चना 30 हजार 12 हजार

सरसों 28 हजार 8 हजार

नोट- आंकड़े कृषि विभाग के मुताबिक। लक्ष्य एवं बोवनी हेक्टेयर में।

^पहली बोवनी की फसल की गर्मी से बढ़वार प्रभावित हुई है। 75 फीसदी ही बोवनी हुई है। किसान कम समय में पकने वाली फसलों की बोवनी करें। इसमें भी बीजोपचार जरूर करें। सीएलकेवड़ा, उपसंचालक कृषि विभाग, नीमच।

रबी की स्थिति

कम हुई बोवनी