ऑटो वाले ले रहे मनमाना किराया
ऑटोचालक सवारियों से मनमाना किराया वसूल रहे हैं। इससे जहां लोगों की जेब हल्की हो रही है वहीं मोल भाव करने पर ऑटो चालकों और यात्रियों में विवाद की स्थित बन जाती है। मामले में जानकारी के बावजूद पुलिस यातायात अमला कार्रवाई नहीं कर रहा।
शहर में दूरस्थ इलाकों में रहने वाले लोगों को एक से आधा किमी जाने के लिए भी ऑटो चालकों को मनमाना किराया देना पड़ रहा है। शासन द्वारा किराया सूची के निर्धारित नहीं करने के कारण ऑटो चालकों के साथ यात्रियों को खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। ऑटो चालकों एवं यात्रियों की सुविधाओं के लिए किराया सूची जारी करने की योजना कागजों से बाहर नहीं सकी है। यात्री अशोक जैन के अनुसार ऑटो चालक आधा किमी के 20 से 25 रुपए वसूल रहे हैं। दूसरी जगहों पर 10 रुपए में काम चल जाता है। रात के समय बस स्टैंड से आसपास के इलाके में जाने के लिए 30 से 40 रुपए तक देना पड़ते हैं।
तयहोना हो किराया- गृहिणीचेतना शर्मा और पायल परिहार ने बताया ज्यादा रुपए बताने पर किसी दूसरे ऑटो चालक से बात की जाए तो पहले वाला इशारा करके मना कर देता है। ऐसे में दूसरा ऑटो चालक भी पहले द्वारा बताए किराए से कम रुपए नहीं मांगता।नागरिक हरीश भट्ट और प्रेमशंकर शर्मा के अनुसार ऑटो चालकों की अलग-अलग जगह जाने की किराया दर तय करना चाहिए। साथ ही दरों से ज्यादा वसूले जाने पर ऑटो के लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई होना चाहिए ताकि सवारियों के साथ ठगी हो।
मनमानेकिराए से नुकसान- शहरमें 600 से अधिक ऑटो हैं ऐसे में किराया सूची नहीं होने का खामियाजा ऑटो चालकों को भी भुगतना पड़ रहा है। कई ऑटो चालक प्रतिस्पर्धा के चलते कम और कई बार ज्यादा किराया वसूलते है।
^तीन चार साल पहले ऑटो संघ की पहल पर किराया सूची बनाई थी। इसके बाद परिवहन विभाग ने नई किराया सूची जारी नहीं की। किराया सूची की व्यवस्था से पारदर्शिता रहेगी। विवाद की स्थित भी नहीं बनेगी। रमेशराठौर,अध्यक्ष टेम्पोसंघ,नीमच
सूची से पारदर्शिता
^ऑटो चालक सवारियों से ज्यादा पैसे वसूलते या अपमानित करते हैं तो उनके खिलाफ लिखित में शिकायत की जाना चाहिए। यात्रियों की सुविधा के लिए किराया तय करने का प्रयास करेंगे। एचआरसिंह,जिलापरिवहन अधिकारी, नीमच।
शिकायत का इंतजार
प्रशासन ने किराया सूची का नहीं किया निर्धारण
समस्या