- Hindi News
- जिपं अध्यक्ष पद अनारक्षित होने से बढ़ेंगे दावेदार
जिपं अध्यक्ष पद अनारक्षित होने से बढ़ेंगे दावेदार
मंदसौर जिला पंचायत अध्यक्ष पद की कमान तीसरी बार अनारक्षित वर्ग के हाथ में रहेगी। इसके पहले दाे बार अनारक्षित सीट रह चुकी है। दोनों चुनाव में बड़े फेरबदल हुए थे। 2000 में राजेंद्रसिंह गौतम और 2005 में मदनलाल राठौर निर्वाचित हुए। इन दोनों चुनाव में एक दिलचस्प बात यह है कि जिस दल ने ज्यादा सीटें जीती उसका अध्यक्ष नहीं बना।
1995के चुनाव में थे सबसे ज्यादा 25 वार्ड-अविभाजित मंदसौरजिले में 1995 में पहला जिला पंचायत चुनाव हुआ। अध्यक्ष पद ओबीसी पुरुष आरक्षित रहा। उस वक्त मंदसौर-नीमच मिलाकर 25 वार्ड थे। कांग्रेस सत्ता में थी तो सबसे ज्यादा सदस्य भी पार्टी के जीते। कांग्रेस संगठन ने रामविलास धाकड़ को अध्यक्ष उम्मीदवार घोषित किया। जो संगठन की दूसरी बॉडी में सिंधिया गुट ने दूलेसिंह तोमर को भी अध्यक्ष चुनाव में खड़ा किया। परिणाम चौंकाने वाले रहे और बागी बने दूलेसिंह अध्यक्ष निर्वाचित हुए। उन्होंने कांग्रेस के अधिकृत उम्मीदवार को 7 वोट से हराया। इस चुनाव में जिपं उपाध्यक्ष भाजपा के राजेंद्रसिंह सिसौदिया बने। 2000 और 2005 में अनारक्षित पद पर घमासान रहा।
2010के चुनाव में कांग्रेस को नहीं मिली अध्यक्ष उम्मीदवार-अजा महिलाअध्यक्ष पद रहा। कांग्रेस से अजा वर्ग की कोई महिला जीत नहीं सकी। एेसे में भाजपा की बागी कुशालबाई मालवीय को कांग्रेस ने समर्थन देने का फैसला लिया ताकि भाजपा के अधिकृत उम्मीदवार को मैदान से हटना पड़े। ऐसा ही हुआ और कुशालबाई अध्यक्ष निर्वाचित हो गईं।
2005 में तीसरा चुनाव भाजपा के मदन राठौर निर्वाचित
2005में जिला पंचायत के तीसरे चुनाव में अध्यक्ष पद अनारक्षित था। कांग्रेस के 9 और भाजपा के 7 सदस्य जीते। अध्यक्ष चुनाव में ठीक विपरीत हुआ। कांग्रेस से अध्यक्ष पद के उम्मीदवार वीरेंद्र नाहटा काे 7 वाेट मिले जबकि भाजपा उम्मीदवार मदनलाल राठौर को 9 वाेट मिले। राठौर अध्यक्ष निर्वाचित हुए।
2000 लॉटरी पक्ष में, कांग्रेस के गौतम बने अध्यक्ष
मंदसौरजिले के विभाजन के बाद 2000 के चुनाव में अध्यक्ष पद अनारक्षित हुआ। 16 वार्डों में चुनाव हुए। भाजपा के 9 सदस्य जीते थे। कांग्रेस से 7 सदस्य निर्वाचित हुए। रोमांच से भरपूर चुनाव के नतीजे आए तो भाजपा से अध्यक्ष उम्मीदवार मनोहरलाल जैन कांग्रेस उम्मीदवार राजेंद्रसिंह गौतम बराबरी पर छूटे। गौतम भाजपा के 2 सदस्य अपने पाले में लेने में काम