पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रोड निर्माण में लापरवाही से उद्योगपति परेशान

रोड निर्माण में लापरवाही से उद्योगपति परेशान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
> उद्योगपतियों ने शिकायत कर बताई समस्या

सिटीरिपोर्टर.नीमच

औद्योगिकक्षेत्र में चार माह से सीसी का काम चल रहा है। ठेकेदार की मनमानी लापरवाही के कारण क्षेत्र में उद्योग चलाने वाले व्यापारी परेशान हैं। महीनों से फैक्टरी के सामने सड़क के नाम पर रास्ता राेक रखा है। फैक्टरी पर वाहन नहीं पहुंचने के कारण माल की लोडिंग-अनलोडिंग प्रभावित हो रही हैं। कई व्यापारियों के अन्य काम प्रभावित हो रहे हैं। परेशान व्यापारियों ने जनसुनवाई में कलेक्टर को शिकायत की हैं।

मप्र औद्योगिक विकास निगम (एकेवीएन) द्वारा औद्योगिक क्षेत्र के विकास के लिए 4.5 करोड़ से 3 किलोमीटर सड़क बनवाई जा रही हैं। ठेकेदार ने काम को पेटी कांट्रेक्ट पर दो अलग-अलग ठेकेदारों को दे रखा। पेटी कांट्रेक्ट ठेकेदार द्वारा किए जा काम में मनमानी और लापरवाही से क्षेत्र के उद्योगपति परेशान हैं। कई बार एकेवीएन के इंजीनियरों अधिकारियों को शिकायत की लेकिन कोई फर्क नहीं पड़ा। क्षेत्र में उद्योग चलाने वाले परेशान कुछ उद्याेगपतियों ने जनसुनवाई में शिकायत की। शिकायत में आरोप लगाया ठेकेदार के कर्मचारियों द्वारा कार्य धीमी गति और लापरवाही से किया जा रहा है। सीसी के लिए सड़क खोदने के बाद दो-दो हफ्ते काम शुरू नहीं करते हैं। एक साथ आस-पास की सभी गलियों में खुदाई कर देने से आवागमन प्रभावित होता हैं। फैक्टरी पर बड़े वाहन छोडि़ए दो पहिया तक नहीं पहुंच पाते। ठेकेदार के कर्मचारियों द्वारा कुछ क्षेत्रों में प्राथमिकता से काम किया लेकिन कई सड़कों काम काफी धीमी गति से किया जा रहा है।

शिकायत मिलेगी तो निराकरण करंेगे

^यदिकोई शिकायत मिलती है, तो निराकरण करेंगे। साइट पर निगम का जूनियर इंजीनियर हर समय रहता है। मौके पर देखने के बाद ही कुछ कह पाऊंगा। एसकेजैन, सीनियरइंजीनियर, एकेवीएन उज्जैन।

गलत नहीं कर रहे

^कुछभी गलत नहीं कर रहे। काम नियमानुसार हो रहा है। सीसी बनाने के कुछ प्रावधान होते हैं। उनकी अनदेखी नहीं कर सकते हैं। सड़क पर कांक्रीट के बाद 21 दिन तक पानी डालना पड़ता है। इसलिए समय तो लगेगा। योगेशगर्ग- पेटी कांट्रेक्टर

किससे शिकायत करें

^ठेकेदारकी मनमानी और लापरवाही से परेशान हैं। दो महीने से कोई काम नहीं कर पाए। साइड पर धीमी गति से काम किया। जो सड़क बनाई जा रही है वह जमीन से ऊंची हो गई। कुछ बोलो तो ठेकेदार के आदमी दादागिरी पर उतारू ह