पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कंटेनर की टक्कर से ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी

कंटेनर की टक्कर से ट्रैक्टर- ट्रॉली पलटी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महू-नीमच फोरलेन पर शनिवार सुबह कंटेनर की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। घटना के समय ट्रॉली में पांच लोग थे। किसी को चोट नहीं आई। घटना के कारण फोरलेन पर आधे घंटे जाम की स्थित रही। चौकी पुलिस ने बताया शनिवार सुबह 10.45 बजे बिना नंबर का ट्रैक्टर-ट्रॉली एलची की ओर जा रही थी। ट्रॉली में मकान बनाने का सामान और पांच लोग थे। जैसे ही ट्रैक्टर मंडी चौराहे से एलची की ओर मुड़ा पीछे से रहा कंटेनर (एचआर 55डी 9450) ट्राॅली में रखी गर्डर से टकरा गया। ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गए। घटना के कारण फोरलेन के दोनों ओर जाम लग गया। पुलिस ने लोगों की मदद से ट्रॉली को सीधा किया। दोनों पक्षों में समझौता होने से प्रकरण दर्ज नहीं किया।

कंटेनर की टक्कर से पलटी ट्रैक्टर ट्रॉली।