विजय दिवस समारोह 16 को
मंदसौर. जिलासैनिक कल्याण विभाग द्वारा पीजी कॉलेज के कुशाभाऊ ठाकरे नाट्यगृह में 16 दिसंबर शाम 4 से 5.30 बजे तक विजय दिवस समारोह मनाया जाएगा। 1971 के भारत-पाक युद्ध में भारतीय सेना की ऐेतिहासिक जीत की खुशी और युद्ध के शहीदों को श्रद्धांजलि के मकसद से कार्यक्रम होगा। मंदसौर-नीमच जिले के सभी पूर्व सैनिक, विधवाएं मौजूद रहेंगी। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी विंग कमांडर राजेश प्रकाश निगम ने बताया शाम 6 बजे गांधी चौराहे पर कार्यक्रम रखा है।